लखनऊ :उत्तर प्रदेश के पूर्वी तथा पश्चिमी इलाकों में दिन के समय तेज धूप खिलने से दिन की ठंडक लगभग समाप्त हो रही है, वहीं सुबह व शाम में ठंडक अभी बरकरार है. मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश के आइसोलेटेड स्थानों पर सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहने की संभावना व्यक्त की है. मौसम विभाग के अनुसार, वायुमंडल में व्याप्त पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 11 फरवरी से 15 फरवरी तक उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में 20 से लेकर 30 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी. हवाओं के चलने से सुबह व रात के समय हल्की ठंडक बढ़ेगी, वहीं दिन में इन हवाओं का असर ज्यादा नहीं होगा. धूप खिली रहेगी.
प्रमुख शहरों के तापमान :राजधानी में बुधवार को सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा, वहीं दिन में तेज धूप खिली. अधिकतम तापमान मंगलवार की तुलना में 2 डिग्री सेल्सियस कम यानी 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ में हल्का कोहरा सुबह के समय छाया रहेगा, वहीं बाद में आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी. अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
कानपुर नगर : जिले में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
गोरखपुर : जिले में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
वाराणसी : जिले में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
प्रयागराज :जिले में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.
मेरठ : जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
आगरा : जिले में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.
मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि 'उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्य चल रहा है. दिन में तेज धूप निकलने से दिन की ठंडक कम हुई है, वहीं सुबह व रात में ठंडक बरकरार है. आने वाले 5 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा. बारिश की संभावना नहीं है. उत्तर प्रदेश में 11 फरवरी को तेज रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं.'
UP Weather Update : तेज हवाएं चलने की चेतावनी, सुबह व रात में रहेगी हल्की ठंडक - ठंडक से राहत
प्रदेश वासियों को दिन में ठंडक से राहत मिली (UP Weather Update) है, वहीं सुबह व शाम सर्दी अभी बरकरार है. मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है. साथ ही तेज रफ्तार से हवाएं चलने के भी आसार हैं.
![UP Weather Update : तेज हवाएं चलने की चेतावनी, सुबह व रात में रहेगी हल्की ठंडक Etv Bharat](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-17705914-thumbnail-4x3-mn.jpg)
Etv Bharat