उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में गर्म हवाओं का अलर्ट, रविवार को कई इलाकों में होगी छिटपुट बारिश - यूपी में मानसून की दस्तक

मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को यूपी के कई इलाकों में आसमान साफ रहने तथा तेज धूप खिलने के साथ ही 23 जिलों में गर्म हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा मौसम विभाग ने रविवार को कई इलाकों में छिटपुट बारिश के आसार बताए हैं. वहीं केरल में मानसून के पहुंचने के बाद यूपी के मौसम का मिजाज भी बदलेगा.

Etv Bharat
Etv Bharat

By

Published : Jun 9, 2023, 9:08 AM IST

लखनऊ : मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आसमान साफ रहने तथा तेज धूप खिलने के साथ ही 23 जिलों में गर्म हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही ज्यादातर जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है. शनिवार तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा. धूप निकलने के साथ तेज गर्म हवाएं चलेंगी. रविवार को उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश होने की भी संभावना है.

मानसून की दस्तक.

मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर, गोरखपुर, मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, जालौन, झांसी, ललितपुर, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा तथा इनके आसपास के जिलों में गर्म हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. गुरुवार को उत्तर प्रदेश का झांसी सर्वाधिक गर्म जिला का जहां पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है बिजनौर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


प्रमुख शहरों का तापमान


राजधानी लखनऊ में गुरुवार को आसमान साफ रहा, तेज धूप निकली. अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में मुख्यतः आसमान साफ रहेगा, तेज धूप खिलेगी. अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है. गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मौसम विभाग की चेतावनी.

वाराणसी में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य है. अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मेरठ में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. आगरा में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है.


यह भी पढ़ें : चाकू दिखाकर तीसरी कक्षा की छात्रा से रेप करने वाले दोषी को 20 साल कारावास

ABOUT THE AUTHOR

...view details