लखनऊ: कांग्रेस के स्थापना दिवस पर लखनऊ में पार्टी की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हुईं. कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था का उल्लंघन करते हुए एक शख्स प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचा.
लखनऊ: सुरक्षा तोड़कर प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचा समर्थक - कांग्रेस पार्टी
यूपी के लखनऊ में कांग्रेस के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रियंका गांधी शामिल हुईं. इस दौरान एक कार्यकर्ता सभी सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ते हुए उनसे मिलने पहुंचा.
![लखनऊ: सुरक्षा तोड़कर प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचा समर्थक etv bharat](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-5520298-thumbnail-3x2-lk.jpg)
प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचा समर्थक.
हालांकि सुरक्षाकर्मी ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रियंका ने अपने समर्थक को निराश नहीं किया और उनसे बात भी की. स्थापना दिवस समारोह के मंच पर प्रियंका गांधी के भाषण के बाद कानपुर के रहने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता गुरमीत सिंह गांधी अचानक उनसे मिलने पहुंचे और उनसे बातचीत की.