उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

Global Investors Summit 2023 : अहमदाबाद से लखनऊ आ रहा विमान पहुंचा वाराणसी, कई नियमित फ्लाइटें रहीं लेट

By

Published : Feb 10, 2023, 6:58 PM IST

लखनऊ एयरपोर्ट पर आज ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investors Summit 2023) को लेकर बड़ी संख्या में प्राइवेट चार्टर प्लेन पहुंचे. इसके चलते कई नियमित विमानों को संचालन गड़बड़ा गया. एक विमान को वाराणसी डायवर्ट करना पड़ा.

म

लखनऊ : चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह सहित कई बड़े उद्यमियों के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई थी. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिए देश-विदेश से बड़े-बड़े उद्योगपति अपने प्राइवेट चार्टर विमान से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे. इसी दौरान आने जाने वाले कई विमान विलंबित रहे तथा एक विमान जो अहमदाबाद से लखनऊ आ रहा था उसे वाराणसी भेजा गया. शाम तक ऐसे ही स्थिति बनी रही. सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री का विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर होने की वजह से इस विमान को वाराणसी भेज दिया गया. करीब 2 घंटे बाद यह विमान वापस लखनऊ पहुंचा.

लखनऊ एयरपोर्ट से सुबह 4:10 पर मस्कट जाने वाली सलाम एयरलाइंस की उड़ान अपने निर्धारित समय से लगभग 2:30 घंटा विलंब से उड़ान भरने की इसके अलावा लखनऊ से 10:35 पर दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6E2281 अपने निर्धारित समय से 2 घंटा विलंब तथा लखनऊ से मुंबई जाने वाला अकाशा एयरलाइंस की उड़ान संख्या QP1122 अपने निर्धारित समय 11:00 के बजाय 4:24 पर उड़ान भर सकी. लखनऊ से आगरा जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 7928 अपने निर्धारित समय 2:00 बजे दोपहर के बजाए 3:12 पर उड़ान भर सकी. इसी तरह लखनऊ से मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6E5222 अपने निर्धारित समय 2:10 के बजाए 3:32 पर उड़ान भर सकी. गो एयरलाइंस के विमान संख्या जी 8307 लखनऊ से मुंबई जाने वाली अपने निर्धारित समय 2:25 के बजाय 4:07 पर उड़ान भर सकी. इंडिगो की दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या 6E2243 अपने निर्धारित समय 2:30 के बजाए 3:21 पर उड़ान भर सके. एयर एशिया की गोवा जाने वाली उड़ान संख्या I5745 अपने निर्धारित समय दोपहर 2:55 की बजाए 3:42 पर उड़ान भर सकी. इंडिगो की बेंगलूरू जाने वाली उड़ान संख्या 6E6357 निर्धारित समय 3:10 के बजाय 4:16 पर उड़ान भर सकी.

इंडिगो की गोवा जाने वाली उड़ान संख्या 6E 399 अपने निर्धारित समय दोपहर 3:30 के बजाय 4:40 पर उड़ान भर सकी. एयर इंडिया की देहरादून जाने वाली विमान संख्या 91646 अपने निर्धारित समय शाम 4:00 के बजाय 4:58 पर उड़ान भर सकी. एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई जाने वाली विमान संख्या IX193 शाम 4:10 के बजाय 5:12 पर उड़ान भर सकी. आकाश एयर की बेंगलूरू जाने वाली उड़ान संख्या QP 1361 निर्धारित समय शाम 4:30 के बजाय 5:20 पर उड़ान भर सकी. इंडिगो की जयपुर जाने वाली उड़ान संख्या 6E 7321 अपने निर्धारित समय शाम 4:50 के बजाए 6:45 पर उड़ान भर सकेगी.

लखनऊ एयरपोर्ट पर आने वाली सलाम एयर की उड़ान संख्या QV7 9 7 जो मस्कट से अपने निर्धारित समय सुबह 3:25 के बजाए सुबह 4:56 पर लखनऊ पहुंची. बेंगलूरू से 10:15 पर लखनऊ आने वाली अकाशा एयरलाइन की विमान संख्या क्यूपी 13 60 अपने निर्धारित समय 10:15 के बजाए 2:30 पर लखनऊ पहुंची गो एयरवेज की मुंबई से लखनऊ आने वाली विमान संख्या जी 8306 अपने निर्धारित समय 1:55 के बजाए 2:46 पर लखनऊ पहुंची.

यह भी पढ़ें : UP GIS-2023 : लखनऊ के हर चौराहे पर दिखी प्रदेश की संस्कृति की झलक, कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ABOUT THE AUTHOR

...view details