उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

लखनऊ नगर निगम ने जरूरतमंद लोगों को बांटे गर्म कपड़े, 8 जोन में खोले गए कपड़ा बैंक

By

Published : Dec 2, 2021, 6:13 PM IST

Updated : Dec 2, 2021, 8:09 PM IST

लखनऊ नगर निगम ने जरूरतमंद लोगों को बांटे गर्म कपड़े. निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों ने अभियान चलाकर लगभग 500 लोगों की मदद की.

लखनऊ नगर निगम ने जरूरतमंद लोगों को बांटे गर्म कपड़े
लखनऊ नगर निगम ने जरूरतमंद लोगों को बांटे गर्म कपड़े

लखनऊ :राजधानी के ठाकुरगंज इलाके में नगर निगम ने गुरुवार को जरूरतमंद लोगों को कंबल और गर्म कपड़े बांटे. नगर निगम की जोनल अधिकारी बिन्नो अब्बास ने अभियान चलाकर लगभग 500 लोगों को गर्म जैकेट,स्वेटर,कंबल बांटे.

बता दें कि नगर निगम जरूरतमंद व असहाय लोगों को ठंड से बचाने के लिए प्रयासरत है. निगम ने सभी जोनल अधिकारियों को कपड़ा बैंक बनाने का निर्देश दिया है. इसके अलावा लोगों को ठंड से बचाने के लिए निगम द्वारा अस्थाई टेंट भी लगाए गए हैं. नगर निगम अलाव जलाने के लिए लकड़ी का प्रबंध करने में जुटा है.

लखनऊ नगर निगम ने जरूरतमंद लोगों को बांटे गर्म कपड़े

जोनल अधिकारी बिन्नो अब्बास ने बताया कि नगर निगम द्वारा पुराने कपड़ों को एकट्ठा करने के लिए निर्देश दिए गए थे. इसके बाद कपड़ा बैंक बनाया गया है. कपड़ा बैंक से जरूरतमंद लोग निशुल्क कपड़ा ले सकते हैं. उन्होंने बताया कि आज नगर निगम के कर्मचारियों के सहयोग से नए गर्म कपड़े खरीदकर जरूरतमंद लोगों को बांटे गए हैं. कपड़ा लेने आए लोगों ने नगर निगम को बहुत धन्यवाद दिया. साथ ही निगम द्वारा चलाई जा रही इस पहल की सराहना की.

नगर निगम के 8 जोन में खोले गए कपड़ा बैंक, निगम की गाड़ियों को कॉल करके दे सकते हैं कपड़े दान

जोन-1
जोनल कार्यालय, स्थित नगर निगम लालबाग, लखनऊ
पोस्टल एड्रेस : जोन-1, त्रिलोक नाथ मार्ग, लालबाग़, लखनऊ, उप्र-226001


जोन-2
जोनल कार्यालय, स्थित ऐशबाग, लखनऊ
पोस्टल एड्रेस : 45/102, वाटर वर्क्स रोड, ओल्ड लेबर कॉलोनी, लखनऊ, उप्र-226004

जोन-3
कार्यालय जोन-3 नगर निगम के पीछे कपूरथला, लखनऊ
पोस्टल एड्रेस : 24, कपूरथला रोड, सेक्टर-ए, चंद्रलोक, लखनऊ, उप्र-226024

जानकीपुरम शेल्टर होम निकट इंजी कालेज चौराहा
पोस्टल एड्रेस : सेक्टर-एफ, गौशाला के पास, जानकीपुरम रेन बसेरा, लखनऊ

जोन-4
जोनल कार्यालय, हुसड़िया चौराहा, गोमती नगर, लखनऊ
पोस्टल एड्रेस : जोनल कार्यालय 4, हुसड़िया चौराहा, गोमती नगर, लखनऊ, उप्र-226010

जोन-5
जोनल कार्यालय, चन्दर नगर गेट, आलमबाग, लखनऊ
पोस्टल एड्रेस : कानपूर रोड, जनता इण्टर कॉलेज के पास, चन्दर नगर, आलमबाग, लखनऊ, उप्र-226005

जोन-6
जोनल कार्यालय ठाकुरगंज दूधमण्डी निवाजगंज, लखनऊ
पोस्टल एड्रेस : टी बी हॉस्पिटल के पास, लखनऊ, उप्र- 226003

जोन-7
जोनल कार्यालय इन्दिरा नगर, आवास विकास ऑडिटोरियम के पीछे, लखनऊ
पोस्टल एड्रेस : कन्वेक्शन सेण्टर ए ब्लॉक के पीछे, इन्दिरा नगर, लखनऊ, उप्र-226016
जोन-8
जोनल कार्यालय, औरंगाबाद क्रासिंग बंगला बाजार, लखनऊ
पोस्टल एड्रेस : बिजनौर रोड, रेलवे क्रासिंग के पास, सेक्टर एन 1, आशियाना, लखनऊ, उप्र-226012

इसे पढ़ें- ससुराल से प्रियंका गांधी की हुंकार: 5 साल से अखिलेश कहां थे, चुनाव के समय पार्टी हो रही जीवित

Last Updated : Dec 2, 2021, 8:09 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details