उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

सनडे-फनडे के रूप में मना भारत हस्तशिल्प महोत्सव, जानें क्या रही खासियत

By

Published : Dec 5, 2021, 10:04 PM IST

लखनऊ में भारत हस्तशिल्प महोत्सव (India Handicraft Festival) में रविवार को कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने की.

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ : भारत हस्तशिल्प महोत्सव (India Handicraft Festival) में रविवार को कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने की. समारोह में प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर सिंह ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया.

भारत महोत्सव के छठी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ पलक मिश्रा की दुर्गा स्तुति से हुआ. पलक ने ए गिरि नंदिनी.. पर दक्षिण भारतीय नृत्य शैली में भावपूर्ण अभिनययुक्त नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भगवती के नवों रूपों के दर्शन करवाए.

भारत हस्तशिल्प महोत्सव

देवी दुर्गा के चरणों में समर्पित इस प्रस्तुति के उपरांत शलिनी महिवाल ने कथक नृत्य शैली में पगी कृष्ण बंदिश छनन-छनन नाचत बिहारी पर उत्कृष्ट प्रस्तुति दी.

मन को मोह लेने वाली इस प्रस्तुति के बाद कृष्णम डांस ग्रुप के कलाकारों पलक मिश्र, कीर्ति सिंह, प्राची राजपूत, गरिमा कुशवाहा, स्वाति पांडेय और विपिन निगम ने गुजराती नृत्य गरबा से सभी का मन मोह लिया.

े्


इसे भी पढ़ेःभारत हस्तशिल्प महोत्सव : देश के कोने-कोने से आए कारीगर बढ़ा रहे मेले की शोभा

इसके अलावा महोत्सव में भारत टैलेंट हंट के गायन के फिनाले में गीतांजलि साहू, हर्षिता, आदया, अभिषेक पांडेय, विक्रांत, आदित्य, आनंद, अवंतिका, सानया, एश्वर्या और एकता ने हितेंद्र निर्णनायक मंडल की उपस्थिति में फिल्मी और गैर फिल्मी गीतों को सुनाकर अपनी नैसर्गिक प्रतिभा प्रदर्शित की.

इसी क्रम में भारत टैलेंट हंट के नृत्य के फिनाले में अंकिता बाजपेयी निर्णायक मंडल की उपस्थिति में वरदा वर्मा, आंचल सैनी, रूपाली वर्मा, निहारीका कश्यप, गुलशन दुबे, वैष्णवी यादव, आराध्या घोष, निष्का, गगन दीप सिंह ने फिल्मी गैर फिल्मी गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुतकर दर्शकों को अपनी नृत्य प्रतिभा से अवगत कराया. कार्यकम का संचालन सम्पूर्ण शुक्ल और अरविंद सक्सेना ने किया.

छुट्टी का दिन होने के कारण लोगों ने सुबह से ही दस्तक देनी शुरु कर दी थी. महोत्सव में पहुंचकर लोगों ने खरीदारी की. शाम को लोगों ने बच्चों संग राजस्थानी, गुजराती, अवधी व्यंजनों के साउथ इंडियन खाने का लुत्फ लिया. इस दौरान पवन कुमार पाल, प्रिया पाल सहित अन्य दर्शक मौजूद रहे.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ABOUT THE AUTHOR

...view details