उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

UP Weather Update : दिन में तेज धूप, सुबह के समय रहेगा हल्का कोहरा - अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि

राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि (UP Weather Update) दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार सुबह व शाम के समय हल्का कोहरा आइसोलेटेड स्थानों पर छाया रहेगा.

Etv Bharat
Etv Bharat

By

Published : Feb 20, 2023, 9:13 AM IST

लखनऊ :उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जा रही है. कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया. इस दौरान सुबह के समय आइसोलेटेड स्थानों पर हल्का व कहीं मध्यम कोहरा छाया हुआ है. सुबह व शाम के समय हल्की ठंडक जारी है, वहीं दिन में तेज धूप निकलने से धूप की चुभन महसूस होना शुरू हो गई है.

पिछले 24 घंटों में आगरा में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. फतेहपुर जिले में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

प्रमुख शहरों के तापमान

लखनऊ : राजधानी में रविवार को सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही. दिन में आसमान साफ रहा. तेज धूप खिलने से अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ में सुबह व शाम के समय हल्का कोहरा रहेगा. मुख्यतः आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगर : जिले में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है.


गोरखपुर : जिले में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

वाराणसी :जिले में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

प्रयागराज : जिले में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मेरठ :जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

आगरा : जिले में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.


मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आने वाले 7 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा. बारिश की संभावना नहीं है. सुबह व शाम के समय हल्का कोहरा आइसोलेटेड स्थानों पर छाया रहेगा. दिन में तेज धूप खिलेगी. अधिकतम व न्यूनतम तापमान मे विशेष परिवर्तन नहीं होगा.

यह भी पढ़ें : UP की जेलों में बंद टॉप-10 अपराधियों पर अब 24 घंटे होगी निगरानी, CM योगी ने मांगी सूची

ABOUT THE AUTHOR

...view details