लखनऊ:भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 30 दिसंबर को सोने और चांदी के दामों (Gold Silver Price Today 30 December 2022) में कमी देखने को मिली है. ताजा कीमतों के मुताबिक सोने के दाम प्रति 10 ग्राम 54750 रुपये और चांदी की कीमत 70300 ग्राम प्रति किलोग्राम है. इस तरह सोने और चांदी के दाम पिछले दिन के मुकाबले कम हुए हैं.
शुक्रवार को चांदी प्रति किलो 2000 रुपये सस्ती हुई, वहीं सोनो प्रति 10 ग्राम 110 रुपये सस्ता हो गया. गुरुवार को गुरुवार को 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के दाम 50150 रुपये थे, जो शुक्रवार को कम होकर 50050 हो गया. वहीं गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 54710 रुपये थी, जो शुक्रवार को घटकर 54600 हो गयी.
शहर | 22 कैरेट सोने के दाम | 24 कैरेट सोने के दाम |
लखनऊ | 50200 | 54750 |
गाजियाबाद | 50200 | 54750 |
नोए़डा | 50200 | 54750 |
गुड़गांव | 50200 | 54750 |
वहीं शुक्रवार को चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. गुरुवार को 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 72300 रुपये थी. ये शुक्रवार को घटकर 70300 रुपये रह गयी. आइए जानते हैं यूपी के प्रमुख शहरों में चांदी के दाम आज क्या हैं-
शहर | 1 किलोग्राम चांदी के दाम |
लखनऊ | 70300 |
गाजियाबाद | 70300 |
नोए़डा | 70300 |
गुड़गांव | 70300 |