उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

गैंगस्टर की पत्नी ऋचा दुबे बोली- मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा - lucknow latest nes

कानपुर एनकाउंटर मामले के मुख्य आरोपी विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे से ईटीवी भारत ने बातचीत की. इस दौरान ऋचा दुबे ने कई सनसनीखेज खुलासे किए.

etv bharat
दुबे की पत्नी ऋचा दुबे ने ईटीवी भारत से की बातचीत

By

Published : Jul 25, 2020, 9:31 AM IST

लखनऊः कानपुर एनकाउंटर मामले के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे से ईटीवी भारत संवाददाता ने खास बातचीत की. इस दौरान ऋचा दुबे ने ईटीवी भारत पर सनसनी खेज खुलासे किए.

दुबे की पत्नी ऋचा दुबे ने ईटीवी भारत से की बातचीत

ऋचा दुबे ने बताया कि उसे विकास दुबे के कारनामों की पूर्व में कोई जानकारी नहीं थी. ऋचा दुबे ने कहा कि घटना वाली रात को वह लखनऊ में थी. विकास दुबे ने रात 2ः00 बजे अपनी पत्नी को फोन करके बताया कि उसका गांव में किसी से विवाद हो गया है, विवाद में गोली चली है. विकास दुबे ने फोन पर अपनी पत्नी को बच्चों के साथ घर से कहीं चले जाने के लिए कहा था. जिसके बाद विकास की पत्नी अपने बच्चों के साथ घर से चली गई थी.

एक जोड़ी कपड़ों में गुजारे 7 दिन
कानपुर एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद पुलिस ने कई कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार भी किया है.विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे ने ईटीवी भारत को बताया कि विकरू गांव में हुई वारदात वाली रात को विकास ने देर रात को उसे फोन किया था.

फोन पर विकास दुबे ने अपनी पत्नी को गांव में विवाद होने की बात कही थी. साथ ही अपनी पत्नी ऋचा को घर से कहीं चले जाने को कहा था. ऋचा ने ईटीवी भारत को बताया कि उसे वारदात की कोई जानकारी नहीं थी. इसके अलावा वह विकास से फोन पर बात करने के बाद डर गई थी. वो बच्चों के साथ घर से चली गयी थी.

ऋचा ने बताया घर से जाने के बाद उसे बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा. ऋचा को एक जोड़ी कपड़े में 7 दिन गुजारने पड़े थे. फरार विकास दुबे के संबंध में ऋचा को जानकारी नहीं थी. विकास दुबे के एनकाउंटर के बारे में बात करने पर ऋचा ने कहा कि उनको न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है.

इसे पढ़ें- मेरे सामने आते तो मैं भी अपने पति को गोली मार देती: रिचा दुबे

ABOUT THE AUTHOR

...view details