लखनऊ : रविवार सुबह लखनऊ में घना कोहरा छाया रह. इसकी वजह से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुबह की आधा दर्जन से ज्यादा उड़ानें लेट रही. उड़ानों में इंडिगो, गो-एयर, एयर इंडिया की उड़ानें शामिल रहीं. रविवार सुबह घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो गई, जिसका असर विमान सेवाओं पर पड़ रहा है.
घने कोहरे के कारण आधा दर्जन उड़ानें लेट, देखें लिस्ट - चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट
कोहरे का असर विमान सेवाओं पर लगातार पड़ रहा है. लखनऊ में करीब आधा दर्जन से अधिक उड़ानें तय समय से लेट हुईं. रविवार सुबह राजधानी लखनऊ में जबरदस्त घना कोहरा छाया रहा, जिसकी वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई. लखनऊ से दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु आने-जाने वाली कई उड़ानें अपने निर्धारित समय के बजाय एक घंटा देरी से उड़ान भर सकीं, वहीं कुछ निरस्त भी रहीं.
![घने कोहरे के कारण आधा दर्जन उड़ानें लेट, देखें लिस्ट घने कोहरे के कारण आधा दर्जन उड़ानें लेट.](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-10444708-1078-10444708-1612071200248.jpg)
राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से इंडिगो की हैदराबाद जाने वाली उड़ान संख्या 6E-365 अपने निर्धारित समय 7:45 सुबह की बजाए 8:48 पर उड़ान भर सकी. गो-एयर की कोलकाता जाने वाली उड़ान संख्या G-8281 अपने निर्धारित समय 7:50 सुबह की बजाय 8:58 पर उड़ान भर सकी. वहीं इंडिगो की बेंगलुरु जाने वाली उड़ान संख्या 6E-279 अपने निर्धारित समय 8:20 की बजाय 9:23 पर उड़ान भर सकी.
इसी तरह इंडिगो की दिल्ली जाने वाली उड़ान 30 मिनट, इंडिगो की ही दिल्ली जाने वाली उड़ान 45 मिनट, एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या एआई-412, 40 मिनट विलंब से उड़ान भर सकी. वहीं गो-एयर की मुंबई से 8:40 पर सुबह आने वाली उड़ान संख्या G-8396 और सुबह 5:45 पर लखनऊ से मुंबई जाने वाली फ्लाइट संख्या G-8307 खराब मौसम के कारण आज निरस्त रही.