उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

लखनऊः नगर निगम कर्मचारी संघ के कार्यकारिणी सदस्यों का हुआ चुनाव - नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ

राजधानी लखनऊ में नगर निगम कर्मचारी संघ के कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव संपन्न हुआ. इस चुनाव में 18 कार्यकारिणी सदस्यों को चुना गया है. चुनाव के बाद सभी पदधिकारियों को उनके पद का कार्यभार सौंप दिया गया.

etv bharat
नगर निगम कर्मचारी संघ के नवनियुक्त अधिकारी.

By

Published : Feb 17, 2020, 11:27 PM IST

लखनऊःराजधानी में नगर निगम कर्मचारी संघ के कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. नामांकन के बाद आम सभा के तौर पर हुए चुनाव में 18 कार्यकारिणी सदस्यों को चुना गया है. इसके बाद सभी सदस्यों को जिम्मेदार पदों पर नियुक्ति दे दी गई है. नगर निगम कर्मचारी संघ के संरक्षक राम चन्द्र यादव, अध्यक्ष आनंद वर्मा, रामअचल महामंत्री, संगठन मंत्री अर्जुन यादव को बनाया गया है. इसके साथ ही उपाध्यक्ष और मंत्री पद पर 3 कार्यकारिणी सदस्य, प्रचार मंत्री, कोषाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री पर एक-एक सदस्य की नियुक्ति की गई है, जबकि 5 लोग कार्यकारिणी के सदस्य बने रहेंगे.

नगर निगम कर्मचारी संघ के नवनियुक्त अधिकारी.

कौन किस पद पर
सोमवार को लखनऊ नगर निगम में नगर निगम कर्मचारी संघ चुनाव किया गया. नगर निगम मुख्यालय में हुए इस चुनाव में 18 कार्यकारिणी सदस्यों को चुना गया है. रामचंद्र यादव को संगठन के संरक्षक के रूप में जिम्मेदारी दी गई है. वहीं आनंद वर्मा को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है. ओमप्रकाश उप्रेती, मोहम्मद शोएब और शमीम एकलाख को संघ का उपाध्यक्ष चुना गया है. रामअचल को महामंत्री, मिर्जा इरशाद बेग, विजयलक्ष्मी और रेखा यादव को मंत्री, अर्जुन यादव संगठन मंत्री, प्रचार मंत्री शत्रोहन, हेमंत कुमार कोषाध्यक्ष, अनुज गुप्ता को संयुक्त मंत्री बनाया गया है.

जीत के बाद क्या कहा
नवनियुक्त अध्यक्षआनंद वर्मा ने जीत के बाद कहा कि कर्मचारियों की रिटायरमेंट के बाद उनकी पेंशन राशि, अन्य भत्ते सहित ऐसे कई मुद्दे हैं. जिन पर आगे भी लड़ाई लड़ी जाएगी. सातवां वेतनमान, कर्मचारियों की नियुक्ति से लेकर तमाम समस्याओं के लिए प्रशासन और सरकार के साथ काम करेंगे.

संगठन मंत्री अर्जुन यादव ने ईटीवी भारत से बातचीत करते हुए कहा कि नगर निगम कर्मचारी संगठन का अपना एक इतिहास रहा है. संगठन ने कर्मचारियों के हक के लिए लगातार संघर्ष किया है. कर्मचारियों के शोषण के खिलाफ संघ आवाज उठाता रहा है और संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा.

इसे भी पढ़ें:कानपुर में दलित परिवारों पर हुए हमले को लेकर विपक्ष का विधान परिषद से वॉक आउट

ABOUT THE AUTHOR

...view details