लखनऊ: राजधानी में लॉकडाउन-3 के दौरान जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश और एसडीएम प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे लोगों से वार्तालाप किया.
लखनऊ: लॉकडाउन के दौरान जिलाधिकारी और एसडीएम ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण - जिलाधिकारी और एसडीएम ने वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया
राजधानी लखनऊ में जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश और एसडीएम प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए बुजुर्गों में मास्क, सैनिटाइजर, फ्रूट ड्रिंक और राशन सामग्री का वितरण किया.

जिलाधिकारी ने वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश और एसडीएम प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी सरोजनी नगर तहसील स्थित वृद्धाश्रम मे रह रहे लोगों को मिल रही सुविधाओं का निरीक्षण करने पहुंचे. उन्होंने आश्रम में बुजुर्गों को दिए जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने संस्था के कर्मचारी और अधिकारियों को साफ-सफाई को लेकर निर्देश जारी किया. वहां पर उपस्थित 75 सीनियर सिटीजन्स को मास्क, सैनिटाइजर, फ्रूट ड्रिंक और राशन सामग्री उपलब्ध कराई.