उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

लखनऊ: कांग्रेसियों ने एसिड अटैक सर्वाइवर के साथ मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन

By

Published : Jan 12, 2020, 7:51 PM IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी में रविवार को कांग्रेस महसचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया गया. इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने झलकारी बाई महिला अस्पताल में कंबल बांटे. वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शीरोज कैफे में एसिड अटैक सर्वाइवर के साथ प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया.

etv bharat
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन

लखनऊ:राजधानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन रविवार को अलग अलग तरीके से मनाया. एक ओर जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने राजधानी में झलकारीबाई अस्पताल में मरीजों को कंबल बांटे, वहीं कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के शीरोज कैफे में एसिड पीड़ित एन्जल्स के साथ मनाया. कांग्रेसियों ने एसिड सर्वाइवर लड़कियों को शाल देकर सम्मानित भी किया.

एसिड सर्वाइवर के साथ मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन

कांग्रेसियों ने मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन.
  • राजधानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया.
  • कार्यकर्ताओं ने यह जन्मदिन एसिड सर्वाइवर लड़कियों के साथ मनाया.
  • गोमती नगर के शीरोज कैफे का संचालन करने वाली एसिड सर्वाइवरों ने कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर प्रियंका गांधी के नाम का केक काटा.
  • कांग्रेसियों ने केक का पहला टुकड़ा शीरोज कैफे की लड़कियों को खिलाया और उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया.
  • कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि वह प्रियंका गांधी के जन्मदिन के मौके पर शीरोज की लड़कियों को रविवार शाम को छपाक फिल्म भी दिखाएंगे.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी जानकारी

प्रियंका गांधी का जन्मदिन.

कांग्रेस के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिव पाण्डेय ने कहा कि लड़कियां खुद चाहती हैं कि वह जिंदगी के जिस कड़वे अनुभव को झेल चुकी हैं. उस दंश और पीड़ा को दर्शाने वाली फिल्म को देखें. उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा अपने जीवन में भी उन लोगों के साथ मजबूती से खड़ी हैं जो अन्याय और शोषण का शिकार हैं. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत कहते हैं कि प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता. जब हम अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने वालों के साथ खड़े होकर खुशियां बांट रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-स्वामी विवेकानंद जयंती विशेष : 'खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है'

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मरीजों को बांटा कंबल

अजय कुमार लल्लू
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रविवार को राजधानी में स्थित झलकारी बाई महिला चिकित्सालय पहुंचकर भर्ती महिलाओं को कंबल भेंट कर प्रियंका गाधी का जन्मदिन मनाया. शहर इकाई के कार्यकर्ताओं ने अनाथ आश्रम और बाल संरक्षण गृह में पहुंचकर बच्चों को खाने पीने की वस्तुएं और फल बांटकर प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया.

कांग्रेस के प्रदेश प्रशासन प्रभारी सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में प्रियंका गांधी का जन्मदिन गरीब और कमजोर लोगों की सहायता के दिन के तौर पर मनाया गया. अमेठी में इस अवसर पर एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details