उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

लखनऊ: साध्वी प्रज्ञा द्वारा गोडसे को देशभक्त कहने पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन - लखनऊ ताजा समाचार

यूपी की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस शुक्रवार को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा गोडसे को देशभक्त कहने वाले बयान पर विरोध प्रदर्शन करेगी. यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में किया जाएगा.

etv bharat
जानकारी देते कांग्रेस प्रवक्ता.

By

Published : Nov 29, 2019, 4:36 AM IST

लखनऊ:कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में हजारों कांग्रेसी शुक्रवार को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा गोडसे को देशभक्त कहने वाले बयान पर विरोध प्रदर्शन करेंगे. कांग्रेसियों का कहना है कि मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर एक आतंकी को संसद के अंदर गांधी जी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बता रही हैं. इसके विरोध में कांग्रेस शुक्रवार को जीपीओ स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास प्रदर्शन करेगी.

जानकारी देते कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता.

'भाजपा किसके साथ है'
यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता अंशु अवस्थी का कहना है कि भाजपा देश को बताए कि वह महात्मा गांधी के साथ है या उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे के साथ. उन्होंने कहा कि ये बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि संसद के अंदर सांसद प्रज्ञा ठाकुर गोडसे को देशभक्त बता रही हैं और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को आतंकवादी.

कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि 29 नवंबर को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में सड़क पर उतरेंगे. साथ ही यह मांग करेंगे कि भाजपा यह बताए कि उनके लिए गांधी मायने रखते हैं या गोडसे.

ये भी पढ़ें:-लखनऊ: विधानसभा के सामने सस्ती दर पर कांग्रेसी बेचेंगे प्याज

ABOUT THE AUTHOR

...view details