उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

भारत बचाओ रैली में यूपी से बड़ी संख्या में पहुंचे जनता: अजय कुमार लल्लू

कांग्रेस देश के वर्तमान हालात को देखते हुए दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली का आयोजन कर रही है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश की जनता से अपील है कि भारी संख्या में लोग भारत बचाओ रैली में पहुंचें.

By

Published : Dec 13, 2019, 1:57 PM IST

etv bharat
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष.

लखनऊ: 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की भारत बचाओ रैली आयोजित होने वाली है. रैली में अधिक से अधिक से भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस भरसक प्रयास कर रही है. अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग भारत बचाओ रैली में पहुंचें.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की लोगों से अपील.

प्रियंका गांधी बनीं आमजन की आवाज
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रियंका गांधी आदिवासियों के नरसंहार, उन्नाव कांड और महिलाओं एवं बेटियों के साथ हो रहे दुष्कर्म, हत्या के मामलों को लेकर वर्तमान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करती रही हैं. साथ ही गन्ना किसानों के बकाये भुगतान एवं होमगार्ड्स जवानों की ड्यूटी में घोटाला सहित बिजली विभाग के कर्मचारियेां की भविष्य निधि में हजारों करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर लगातार सरकार को घेरती रही हैं. आगामी 14 दिसंबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवाहन पर दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली की आयोजन हो रहा है. रैली में प्रदेश से हजारों की संख्या में लोग दिल्ली पहुंचेंगे.

भाजपा सरकार कर रही लोकतंत्र की हत्या
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा लगातार लोकतंत्र की हत्या और संवैधानिक संस्थाओं को कुचलने का काम किया जा रहा है. इस रैली को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता प्रदेश के जिलों का लगातार दौरा कर रहे हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details