उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

लखनऊ: पूर्व MLA भगवती सिंह विशारद के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक - unnao former mla bhagvati singh visharad died

उन्नाव के भगवंत नगर विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक रहे भगवती सिंह विशारद का सोमवार सुबह निधन हो गया. इस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भगवती सिंह एक लोकप्रिय राजनेता थे.

etv bharat
योगी आदित्यनाथ, सीएम, यूपी.

By

Published : Dec 2, 2019, 8:55 PM IST

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव के पूर्व विधायक भगवती सिंह विशारद के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने शोक संदेश में कहा है कि भगवती सिंह विशारद एक लोकप्रिय राजनेता थे.

सीएम ने व्यक्ति किया शोक
भगवती सिंह उन्नाव के भगवंत नगर विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक चुने गए. उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में भी भाग लिया था. वह आजीवन आम जनता के हितों के लिए प्रयासरत रहे. सोमवार को भगवती सिंह के शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया और स्वर्गीय भगवती सिंह विशारद के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.

इसे भी पढ़ें:- जानिए 29 साल तक नोएडा आने से क्यों कतराते रहे यूपी के सीएम

ABOUT THE AUTHOR

...view details