उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

यूपी में 12 जून से शुरू होगा बीजेपी का 'आत्मनिर्भर भारत अभियान'

भारतीय जनता पार्टी 12 जून से प्रदेश में विभिन्न वर्ग के लोगों के साथ संवाद स्थापित करेगी. इसके लिए 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' की शुरुआत की जाएगी. इसके तहत भाजपा के पदाधिकारी विभिन्न वर्ग के लिगों से संवाद स्थापित करेंगे.

आत्मनिर्भर भारत अभियान
आत्मनिर्भर भारत अभियान

By

Published : Jun 11, 2020, 10:40 PM IST

Updated : Jun 12, 2020, 2:00 AM IST

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के चल रहे संपर्क व संवाद अभियान के तहत 12 जून से प्रदेश में 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' का शुभारंभ होगा. मोदी सरकार 2.0 के एक वर्ष पूरे होने पर पार्टी यह अभियान चला रही है. सरकार के कामकाज और उसकी योजनाओं को लेकर पार्टी के प्रमुख नेता 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' के तहत वर्चुअल जन संवाद करेंगे, इसके तहत विभिन्न समाज के लोगों से संवाद कायम किया जाएगा.

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह 14 जून को सहयोग सेवा से जुड़े व्यक्तियों के साथ जन संवाद करते हुए 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' को गति देंगे. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे 15 जून को प्रदेश में सुशासन से जुड़े व्यक्तियों के साथ संवाद करेंगे. वहीं राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव 13 जून को प्रबुद्ध वर्ग के साथ और डॉ. अरुण सिंह 14 जून को व्यवसायिक वर्ग के साथ वर्चुअल जन संवाद करेंगे.

12 से 20 जून तक चलेगा अभियान
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा 13 जून को शिक्षा क्षेत्र से जुड़े जनसमूह से जुड़ेंगे. वहीं प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल एनजीओ से जुड़े व्यक्तियों के साथ 'आत्मनिर्भर भारत के लिए जन-जन की सहभागिता' विषय के साथ चर्चा करेंगे. कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही 12 जून को प्रगतिशील किसानों के साथ और डॉ. महेश शर्मा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ से जनसंवाद करेंगे. आत्मनिर्भर भारत अभियान 12 जून से शुरू होकर 20 जून तक चलेगा.

अलग-अलग वर्ग के लोगों के साथ होगा संवाद कार्यक्रम
पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' के संचालन की जिम्मेदारी प्रदेश के पदाधिकारी संभालेंगे. प्रदेश उपाध्यक्ष नवाब सिंह नागर एनजीओ वर्ग, लक्ष्मण आचार्य सुशासन, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक प्रबुद्ध वर्ग, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता स्वास्थ्य सेवा, प्रकाश पाल प्रगतिशील किसान, अमरपाल मौर्य शिक्षा, संजय राय सहयोग सेवा और सह कोषाध्यक्ष मनीष कपूर व्यवसायिक वर्ग के साथ वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का संचालन करेंगे.

Last Updated : Jun 12, 2020, 2:00 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details