उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

By

Published : Jan 11, 2021, 11:57 PM IST

ETV Bharat / state

विवेकानंद की जयंती पर भाजपा हर जिले में आयोजित करेगी कार्यक्रम

मंगलवार 12 जनवरी को भाजपा स्वामी विवेकानंद की जयंती को 'राष्ट्रीय युवा दिवस‘ के रूप में मनाएगी. इस दौरान प्रदेश के अलग अलग जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, सरकार के मंत्री, और पदाधिकारी कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे.

विवेकानंद की जयंती पर भाजपा हर जिले में आयोजित करेगी कार्यक्रम
विवेकानंद की जयंती पर भाजपा हर जिले में आयोजित करेगी कार्यक्रम

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी 12 जनवरी के दिन स्वामी विवेकानंद की जयंती को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस‘ के रूप में मनाएगी. भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत योजना में सहभागी युवा उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा. पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह सुलतानपुर और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ में युवा मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल होंगे. प्रदेश भर में जिला स्तर पर आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों में पार्टी के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे.

राधामोहन सिंह सुलतानपुर में और स्वतंत्रदेव सिंह लखनऊ में होंगे शामिल

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने बताया कि पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इसमें युवा उद्यमियों को स्मृति चिन्ह, शॉल सौंपकर उनका सम्मान किया जाएगा. उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह सुलतानपुर, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ महानगर, प्रदेश सहप्रभारी सुनील भाई ओझा भदोही, सत्या कुमार एवं संजीव चैरसिया महोबा में शामिल होंगे.

पार्टी ने प्रदेश पदाधिकारियों की भी लगाई ड्यूटी

प्रदेश सह महामंत्री संगठन उत्तर प्रदेश भवानी सिंह गाजीपुर, प्रदेश सह महामंत्री संगठन कर्मवीर सहारनपुर महानगर, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह लखनऊ जिला, पंकज सिंह नोएडा, प्रकाश पाल कानपुर देहात, देवेंद्र चौधरी बागपत, नीलम सोनकर संतकबीर नगर, ब्रज बहादुर शाहजहांपुर, प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक कन्नौज, अमरपाल मौर्य लखीमपुर, प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन अमरोहा, पूनम बजाज मथुरा, सुभाष यदुवंश एटा, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी मैनपुरी, धर्मेन्द्र सिंह गोरखपुर जिला, केन्द्रीय मंत्री वीके. सिंह ग्रेटर नोएडा में रहेंगे.

प्रदेश सरकार के मंत्री भी होंगे शामिल

प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र चैधरी शामली, अशोक कटारिया बुलन्दशहर, अतुल गर्ग मेरठ महानगर, अनिल शर्मा मुरादाबाद महानगर, कपिलदेव अग्रवाल बिजनौर, राघवेंद्र प्रताप उर्फ धुन्नी सिंह कानपुर उत्तर, जयप्रकाश निषाद देवरिया, अध्यक्ष उप्र पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम बाबूराम निषाद चित्रकूट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद रमापति राम त्रिपाठी कुशीनगर, सतीश गौतम अलीगढ़, केसरी देवी पटेल प्रयागराज गंगापार, विजय शिवहरे फिरोजाबाद, नवाब सिंह नागर गाजियाबाद जिला, पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम शकंर सिंह कठेरिया इटावा में युवा मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल होंगे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details