उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

पीएम मोदी का जन्म दिन आज, घर-घर पहुंचेंगे भाजपाई - Farmer Honor Day

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिवस है, इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सभी पदाधिकारियों सहित पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे पीएम के जन्मदिवस पर शुरू हो रहे सेवा और समर्पण अभियान को सफल बनाने के लिए जुटें.

आज से घर-घर पहुंचेंगे भाजपाई
आज से घर-घर पहुंचेंगे भाजपाई

By

Published : Sep 17, 2021, 8:22 AM IST

Updated : Sep 17, 2021, 9:10 AM IST

लखनऊः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिवस है, इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी का सेवा एवं समर्पण अभियान आज यानी शुक्रवार से शुरू होगा. सात अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पहुंचेंगे. कार्यकर्ता सेवा कार्य करेंगे. मोर्चाें और प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भी इस अभियान में जुटेंगे. अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है.


प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सभी पदाधिकारियों सहित पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे पीएम के जन्मदिवस पर शुरू हो रहे सेवा और समर्पण अभियान को सफल बनाने के लिए जुटें. साथ ही 17 सितंबर से 20 सितंबर तक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा. चिकित्सा प्रकोष्ठ इसका समन्वय करेगा. युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रक्तदान शिविर आयोजित करेंगे. जबकि, अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता गरीब बस्तियों में फल और अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण कर सेवा कार्य करेंगे.


उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता अनाथालय और वृद्ध आश्रम मे जाकर फल वितरण और अन्य सेवा कार्य करेंगे. किसान सम्मान दिवस का आयोजन करते हुए 71 किसानों और 71 जवानों को सम्मानित किया जाएगा. कोरोना काल में सेवा कार्य करने वाली 71 महिलाओं को सम्मानित करने का कार्य महिला मोर्चा करेगा. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर की पूर्व संध्या पर 24 सितंबर को प्रदेश भर में बूथ पर पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम आयोजित करेंगे. गांधी जयंती पर दो अक्टूबर को प्रदेश में मंडल स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता स्वच्छता के कार्यक्रम आयोजित करेंगे.

Last Updated : Sep 17, 2021, 9:10 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details