उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

दीपावली की पूर्व संध्या पर एक लाख दीयों से जगमगाएगा गोमती नदी का तट

By

Published : Nov 9, 2020, 9:35 PM IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दीपावली की पूर्व संध्या पर गोमती नदी का तट एक लाख दीपकों से जगमगाएगा. इस आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम नंदन सिंह ने यह जानकारी दी है.

banks of gomti river will be illuminated with one lakh lamps on eve of deepawali in lucknow
दीपावली की पूर्व संध्या पर एक लाख दीपकों से जगमगाएगा गोमती नदी का तट

लखनऊ:राजधानी के गोमती नदी के तट पर दीपावली से एक दिन पूर्व एक लाख दीपक जलाकर दीपावली मनाई जाएगी और इसकी तैयारियां भी की जा रही हैं. यह बात उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर श्याम नंदन सिंह ने कान्हा उपवन के निरीक्षण के दौरान कही.

उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर श्यामनंदन सिंह का कहना है कि जिस तरह से विगत तीन वर्षों से अयोध्या में ऐतिहासिक दीपावली का त्योहार मनाया जाता है. इसी कड़ी में इस बार भगवान लक्ष्मण की नगरी लखनऊ में भी दीपावली की पूर्व संध्या पर गोमती नदी के तट पर गाय के गोबर से बने एक लाख दीपक जलाए जाएंगे. उन्होंने कान्हा उपवन में स्वयंसेवी समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे दिए का भी निरीक्षण किया.

उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग इस बार दीपावली के त्योहार पर गाय के गोबर से बने दीपक का प्रयोग करने की बात कह रहा है. साथ ही प्रदेश की जनता से अपील भी कर रहा है कि गाय के गोबर से बने दीपक का प्रयोग ही अपने घरों में करें, जिससे इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को मुनाफा हो सके.

ABOUT THE AUTHOR

...view details