उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

2022 में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में यूपी में फहराएंगे कांग्रेस का झंडा: अजय कुमार लल्लू

यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ईटीवी भारत से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के नेतृत्व में संघर्ष के लिए तैयार है. हम सरकार के खिलाफ संघर्ष करेंगे.

By

Published : Dec 28, 2019, 1:21 PM IST

Updated : Dec 28, 2019, 5:29 PM IST

etv bharat
अजय कुमार लल्लू (फाइल फोटो).

लखनऊ:कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस शनिवार को यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर मनाया गया. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 के लिए अभी से जुड़ने का आह्वान किया. इस दौरान यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ईटीवी भारत से बातचीत की और कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के नेतृत्व में संघर्ष के लिए तैयार है. हम सरकार के खिलाफ संघर्ष करेंगे.

ईटीवी भारत से बातचीत करते अजय कुमार लल्लू.


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं. हम सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करेंगे. अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए आगे बढ़ेंगे. मिशन 2022 के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं. इसके लिए कांग्रेस पार्टी आगे बढ़ने का काम करेगी.


यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अपने आपको गौरवान्वित समझ रहा है, हम उत्साहित हैं. हम प्रियंका गांधी के नेतृत्व में 2022 में कांग्रेस का झंडा उत्तर प्रदेश की विधानसभा में फहराएंगे. चाहे परिणाम कुछ भी हो, अंजाम कुछ भी हो, उत्तर प्रदेश के किसान, नौजवान महिलाओं की सुरक्षा के लिए, संविधान को बचाने के लिए कोई भी कुर्बानी देनी पड़े, कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है. कांग्रेस का अभियान चलाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सड़क पर लड़ेंगे, सदन में लड़ेंगे, गोली खाएंगे, लेकिन संघर्ष करते रहेंगे.

Last Updated : Dec 28, 2019, 5:29 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details