लखनऊ :उत्तर प्रदेश में मौसम परिवर्तन होने के साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होना शुरू हो गई है. रविवार को उत्तर प्रदेश का आगरा सबसे गर्म जिला रहा, जहां पर अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. पिछले चार-पांच दिनों में उत्तरी पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान वृद्धि पर रोक लगी थी वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी भी दर्ज की गई थी. उत्तरी पश्चिमी हवाओं का असर कम होने से एक बार फिर से तापमान में वृद्धि शुरू हो गई है. फिलहाल फरवरी माह में अधिकतम तापमान कुछ दिन पहले झांसी में 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था.
प्रमुख शहरों के तापमान :राजधानी में रविवार को सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही. बाद में तेज धूप निकली. अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान में शनिवार के मुकाबले 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई. न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं मौसम में आद्रता अधिकतम 89 व न्यूनतम 38% दर्ज की गई मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी में सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहेगी. अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
कानपुर नगर : जिले में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
गोरखपुर :जिले में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
वाराणसी : जिले में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
प्रयागराज :जिले में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
मेरठ : जिले में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
आगरा : जिले में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि 'उत्तर प्रदेश के सभी इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से लेकर 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी. आने वाले 7 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा. बारिश की संभावना नहीं है.'
UP Weather Update : तापमान में वृद्धि, आगरा रहा सबसे गर्म जिला - आगरा रहा सबसे गर्म जिला
राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि (UP Weather Update) होना शुरू हो गई है. आने वाले सात दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा.
![UP Weather Update : तापमान में वृद्धि, आगरा रहा सबसे गर्म जिला Etv Bharat](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-17858926-thumbnail-4x3-ni.jpg)
Etv Bharat