लखनऊ:दिल्ली में उपराज्यपाल के अधिकारों में बढ़ोतरी के लिए संसद में प्रस्तुत किए गए बिल के खिलाफ लखनऊ में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने 1090 चौराहे पर जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं. लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता जख्मी हो गए. इस दौरान पुलिस ने 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है.
GNCTD के खिलाफ आप का प्रर्दशन, पुलिस ने चलाई लाठियां - लखनऊ पुलिस
लखनऊ में दिल्ली में उपराज्यपाल के अधिकारों में बढ़ोतरी के लिए संसद में प्रस्तुत किए गए बिल के खिलाफ लखनऊ में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने 1090 चौराहे पर जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं.
प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह की अगुवाई में किए गए प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र में गुंडागर्दी नहीं चलेगी नहीं चलेगी, नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद योगी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए. नारे लगा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. पुलिस का आरोप है कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता रास्ता जाम करने का प्रयास कर रहे थे.
50 कार्यकर्ता गिरफ्तार, आठ जख्मी
प्रदर्शन कर रहे हैं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को जमकर छकाया. पुलिस ने भी दौड़ा-दौड़ा कर कार्यकर्ताओं को पीटा. नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं के साथ-साथ महिलाओं को भी पुलिस ने नहीं बख्शा. उन्हें भी पुलिसवालों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. घायलों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं. आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता वैभव महेश्वरी ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठियां भांजी और उन्हें गिरफ्तार कर किया है.