उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

UP Weather Update : आने वाले दिनों में होगी तापमान में दो से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

यूपी समते राजधानी के कई इलाकों में इन दिनों तापमान (UP Weather Update) में वृद्धि हुई है. मौसम विभाग के अनुसार, तेज हवाएं चलने से ठंडक में हल्की वृद्धि होगी.

By

Published : Feb 10, 2023, 2:07 PM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ :उत्तर प्रदेश के पूर्वी तथा पश्चिमी इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इन दिनों वृद्धि हुई है. ज्यादातर जिलों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहे हैं. शनिवार से उत्तर प्रदेश में 20 से लेकर 30 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवाएं चलने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जाएगी. दिन में धूप खिली रहेगी. सुबह व शाम के समय तेज हवाओं के चलने के कारण ठंडक में हल्की वृद्धि होगी. उसके बाद तापमान में फिर से वृद्धि होना शुरू हो जाएगी.


प्रमुख शहरों के तापमान

लखनऊ : राजधानी में शुक्रवार को सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा. दिन में तेज धूप खिली, अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा. दिन में आसमान साफ रहेगा. तेज धूप खिलेगी. अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगर : जिले में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

गोरखपुर : जिले में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.


वाराणसी :जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

प्रयागराज :जिले में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मेरठ : जिले में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

आगरा :जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि 'उत्तर प्रदेश के पूर्वी तथा पश्चिमी इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जा रही है. कल से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की कमी दर्ज की जाएगी जो कि आने वाले दो-तीन दिनों तक जारी रहेगी. उसके बाद फिर से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी. आने वाले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा बारिश की संभावना नहीं है.'

यह भी पढ़ें : Vegetable prices: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के चलते गिरे सब्जियों के दाम, जानें क्या हैं भाव

ABOUT THE AUTHOR

...view details