उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

कासगंज में मुस्लिम समुदाय ने पुलिस कर्मियों पर की पुष्प वर्षा

सोरों के मुस्लिम समुदाय की तरफ से लहरा रोड पर पेट्रोलिंग करते पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर उनका उत्साह वर्धन किया गया. इस दौरान सैंकड़ों लोगों ने अपनी छतों से फूल बरसा कर उनके सम्मान में नारेबाजी की.

By

Published : Apr 18, 2020, 11:36 PM IST

कासगंज में मुस्लिम समुदाय ने पुलिस कर्मियों पर की पुष्प वर्षा
कासगंज में मुस्लिम समुदाय ने पुलिस कर्मियों पर की पुष्प वर्षा

कासगंज: कासगंज जनपद के सोरों कस्बे में अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे प्रभारी निरीक्षक रिपुदमन सिंह और साथी पुलिस कर्मियों का स्वागत किया गया. पुलिसकर्मियों को फूलों की माला पहनाकर और छतों से पुष्प वर्षा कर पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए.


कासगंज में मुस्लिम समुदाय ने पुलिस कर्मियों पर की पुष्प वर्षा
कासगंज में मुस्लिम समुदाय ने पुलिस कर्मियों पर की पुष्प वर्षा

आपको बता दें कि इस समय कोविड 19 से बचने के उपाय विश्वभर में किये जा रहे हैं. डॉक्टर, नर्स, पुलिसकर्मी, और सफाई कर्मियों के साथ कई कर्मचारी लोगों की सेवा में दिन रात लगे हुए हैं. इसी क्रम में सोरों के मुस्लिम समुदाय की तरफ से लहरा रोड पर पेट्रोलिंग करते पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर उनका उत्साह वर्धन किया गया. इस दौरान सैंकड़ों लोगों ने अपनी छतों से फूल बरसा कर उनके सम्मान में नारेबाजी की.

कासगंज में मुस्लिम समुदाय ने पुलिस कर्मियों पर की पुष्प वर्षा

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रिपुदमन सिंह ने सभी लोगों से लॉक डाउन के नियमों का पालन करने को कहा और जरूरी काम से बाहर जाने वाले लोगों से अपने मुंह को अंगोछा या मास्क से ढंककर रखने की अपील की.

ABOUT THE AUTHOR

...view details