उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

कासगंज: महिला अत्याचार के विरोध में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान - कासगंज ताजा समाचार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार और दुष्कर्म के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. यह अभियान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज पांडेय की अध्यक्षता में चलाया गया.

etv bharat
कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान.

By

Published : Dec 10, 2019, 12:23 AM IST

कासगंज: उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में सोमवार को महिलाओं पर आए दिन हो रहे अत्याचार और बलत्कार के विरोध में शहर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. यह अभियान शहर के नदरई गेट स्थित गांधी मूर्ति पर कैंप लगाकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज पांडे के अध्यक्षता में चलाया गया.

कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान.

जानिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने क्या कहा

  • कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं के प्रति दमनकारी नीतियां अपना रही है.
  • उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ बलात्कार होता है, उसके बाद उनकी हत्या कर दी जाती है और अपराधी पार्टी के संरक्षण में घूमते हैं.
  • मनोज पांडेय ने कहा कि जनता के साथ जुड़कर एक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है.
  • जिसमें सिर्फ एक घंटे में ही साढ़े चार सौ से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं.
  • उन्होंने बताया कि इसमें महिलाओं की भागीदारी भारी संख्या में है.
  • पांडेय ने कहा कि हम सरकार को संदेश देना चाहते हैं कि जनता में उनकी नीतियों के खिलाफ विद्रोह शुरू हो चुका है और उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details