कानपुर:लॉकडाउन के दौरान शहरवासियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन सहित कई समाज सेवी संगठन मिलकर सहयोग कर रहे हैं. लोगों को नि:शुल्क भोजन वितरित किया जा रहा है. इसी क्रम में संजय वन सेवा समिति की तरफ से जनपद के करीब 3 हजार लोगों को प्रतिदिन भोजन वितरित करने का काम किया जा रहा है.
कानपुर: संजय वन सेवा समिति ने लॉकडाउन के दौरान शहरवासियों में बांटे बर्गर - कानपुर ताजा खबर
कानपुर जनपद में संजय वन सेवा समिति की तरफ से जनपद के करीब 3 हजार लोगों को नि:शुल्क भोजन वितरित करने का काम किया जा रहा है. लॉकडाउन के दौरान मंगलवार को समिति की ओर से शहरवासियों को बर्गर वितरित किया गया.
![कानपुर: संजय वन सेवा समिति ने लॉकडाउन के दौरान शहरवासियों में बांटे बर्गर संजय वन सेवा समिति की तरफ से लोगों में बांटे गए बर्गर](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-6972386-305-6972386-1588063309112.jpg)
संजय वन सेवा समिति की तरफ से लोगों में बांटे गए बर्गर
मंगलवार को संजय वन सेवा समिति ने 3 हजार परिवार को बर्गर का वितरण किया. इस संस्था की ओर से रोजाना अलग-अलग खाने के मैन्यू के हिसाब से खाना वितरण किया जाता है.