उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

कानपुर: हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर इनाम की राशि 50 हजार से बढ़कर हुई 1 लाख

कानपुर में पुलिस पर हमले के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर इनाम की राशि 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है. पुलिस ने वारदात में शामिल अन्य 18 आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है.

By

Published : Jul 5, 2020, 7:29 AM IST

Updated : Jul 5, 2020, 1:00 PM IST

विकास दुबे (फाइल फोटो).
विकास दुबे (फाइल फोटो).

कानपुर: पुलिस पर हमले के मुख्य आरोपी पर इनाम की राशि बढ़ा दी गई है. हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर इनाम 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई. पुलिस ने वारदात में शामिल अन्य 18 आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है.

प्रेस नोट.

कानपुर में पुलिस के 8 जवानों के शहीद होने के बाद कानपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर 50 हजार के इनाम की घोषणा की थी, लेकिन अब इनाम की राशि इनाम 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया गया है.

पुलिस ने कहा है कि, मोबाइल नंबर 9454 400211 पर हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के बारे में कोई भी सूचना दे सकते हैं. साथ ही सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखे जाने की बात भी कही गई है.

बता दें कि, पुलिस टीम पर हमले के मुख्य आरोपी विकास दुबे पर पहले 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. लेकिन दिनांक 04.07.2020 को पुलिस ने विकास दुबे पर इनाम की धनराशि पचास हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया.

इसके अलावा अन्य 18 नामजद अभियुक्तों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कानपुर नगर द्वारा 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है.

18 नामजद आरोपियों पर 25 हजार का इनाम

  1. श्यामू बाजपेयी पुत्र अज्ञात नि. अज्ञात
  2. छोटू शुक्ला पुत्र अज्ञात नि. ग्राम कंजती चौबेपुर कानपुर नगर
  3. मोनू (जे.सी.बी. चालक) पुत्र अज्ञात नि. अज्ञात
  4. जहान यादव पुत्र संतराम नि. अज्ञात
  5. दया शंकर अग्निहोत्री पुत्र अज्ञात नि. अज्ञात
  6. शशिकान्त पण्डित पुत्र प्रेमकान्त नि. अज्ञात
  7. शिव तिवारी पुत्र दिनेश नि. अज्ञात
  8. विष्णु पाल यादव पुत्र अज्ञात नि. सुज्जा निवादा चौबेपुर कानपुर नगरा
  9. राम सिंह पुत्र छोटे ताल नि. ग्राम मदारीपुरवा चौबेपुर कानपुर नगर
  10. रामू बाजपेयी पुत्र राधेश्याम नि. अज्ञात
  11. अमर दुबे पुत्र संजीव नि. अज्ञात
  12. प्रभात्त मिश्रा पुत्र राजेन्द्र नि. अज्ञात
  13. गोपाल सैनी पुत्र रामाधार नि. अज्ञात
  14. बीरू दुबे पुत्र रमेश चन्द्र नि. विकरू चौबेपुर कानपुर नगर
  15. बउन शुक्ला पुत्र मूलघन्द्र नि. अज्ञात
  16. शिवम दुबे पुत्र बाल गोविन्द नि. अज्ञात
  17. बाल गोविन्द पुत्र मेवा लाल नि. अज्ञात
  18. बउआ दुबे पुत्र मोन्टी नि. अज्ञात
Last Updated : Jul 5, 2020, 1:00 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details