उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

नकली गुटखा फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में केमिकल बरामद

कन्नौज में पुलिस ने एक नकली गुटखा फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. पुलिस को काफी समय पहले इसकी जानकारी मिली. जिसके लिए पुलिस ने एक टीम का गठन कर नकली गुटखा बनाने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया है.

By

Published : Mar 28, 2019, 5:42 AM IST

up news

कन्नौज : पुलिस ने नकली गुटखा फैक्ट्री पर छापा मारकर कई नामचीन ब्रांड का नकली गुटखा बरामद किया. पुलिस ने इसके छह लोगों को मौके से गिरफ्तार किया. भारी मात्रा में तैयार नकली गुटखा और गुटखा बनाने वाली मशीनें भी बरामद हुई हैं.

पकड़े गए आरोपियों के बारे में बताते पुलिस अधीक्षक.


जनपद में नामचीन गुटखा कंपनियों के नकली ब्रांड का गुटखा तैयार हो रहा था. जिसका पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने रात के समय नकली गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री पर कार्रवाई करते हुए छह अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया. पकड़े गए लोग ब्रांडेड गुटखा कंपनियों का नकली माल तैयार करते थे और प्रतिबंधित केमिकलों का इस्तेमाल कर गुटखा बनाते है. जो कि बेहद खतरनाक और जानलेवा था.


मामले का खुलासा करते हुए कन्नौज पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद ने बताया कि यह लोग अवैध तरीके से गुटखे का निर्माण कर रहे थे और इसमें प्रतिबंधित केमिकल उसको डाल कर तैयार करके लोगों की जान जोखिम में डाल रहे थे. आरोपियों के पास से भारी मात्रा में नकली गुटखा और गुटखा बनाने वाली मशीनें और प्रतिबंधित केमिकल भी बरामद किया गया है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details