उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

जौनपुर: साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान से बड़ा सियासी हलचल, कांग्रेस ने फूंका पुतला - साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर विवादित बयान

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा नाथूराम गोडसे पर दिए गए विवादित बयान को लेकर जमकर बवाल हो रहा है. इसी को लेकर गुरुवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चहारसू एरिया में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का प्रतीकात्मक पुतला फूंका.

ETV Bharat
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की पुतला फूंका.

By

Published : Nov 29, 2019, 3:10 PM IST

जौनपुर:भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा संसद में नाथूराम गोडसे पर विवादित बयान देने से सियासत गर्म हो गई है. जिसको लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संसद से इस्तीफा देने की मांग की है. साथ ही चहारसू एरिया में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का प्रतीकात्मक पुतला फूंकने का काम किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संसदीय बोर्ड एवं प्रधानमंत्री से प्रज्ञा सिंह ठाकुर को सांसद पद से बर्खास्त करने की मांग की है.

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का फूंका पुतला

  • साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा नाथूराम गोडसे पर दिए गए विवादित बयान को लेकर जमकर बवाल हो रहा है.
  • गुरुवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में चहारसू एरिया में प्रतीकात्मक पुतला दहन किया.

इसे भी पढ़ें- जौनपुर: पुलिस ने दिखाई बर्बरता, अमरूद तोड़ने के विवाद में दिव्यांग की चौकी में की पिटाई

  • कार्यकर्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी के हत्यारे को देश भक्त बताया है.
  • भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं संसदीय बोर्ड से मांग करते हैं कि उनको सांसद पद से बर्खास्त किया जाए.

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा आतंकी नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया है, जिसने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्या करने का काम किया है. वह भारतीय जनता पार्टी के चेहरे को उजागर करता है. पूर्व में भी प्रज्ञा ठाकुर में शहीद हेमंत के खिलाफ जहर उगला था और नाथूराम गोडसे को अपना आदर्श बताया था.
-सत्यवीर सिंह, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

ABOUT THE AUTHOR

...view details