उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

जौनपुरः परिषदीय स्कूलों में मनाया गया पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन आज पूरे देश में मनाया जा रहा है. इसी क्रम में जौनपुर के परिषदीय विद्यालयों में भी चाचा नेहरू का जन्मदिन अलग अंदाज में मनाया गया.

By

Published : Nov 14, 2019, 3:07 PM IST

जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन मनाते शिक्षक

जौनपुरः देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन आज पूरे देश में मनाया जा रहा है. शिवापार के परिषदीय स्कूल में जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के मौके पर बच्चों ने स्कूल को सजाकर रंगोली बनाई. इसके साथ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस मौके पर शिक्षकों ने देश के पहले प्रधानमंत्री के बारे में छात्रों को जानकारी दी.

देखें वीडियो.
जनपद के सभी स्कूलों में बाल दिवस पर बच्चों के कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. शिवापार के परिषदीय स्कूल में बच्चों ने चाचा नेहरू के जन्मदिन के मौके पर स्कूल को गुब्बारों और रंगोली से सजाया, तो वहीं बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से शिक्षकों ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे.

बाल दिवस के मौके पर बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी. विजयी हुए बच्चों को पुरस्कार बांटे गए.
-अजय सिंह, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी

ABOUT THE AUTHOR

...view details