उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

By

Published : Jan 13, 2020, 5:44 AM IST

ETV Bharat / state

जालौन: तीन महान वीरांगनाओं की जयंती समारोह का आयोजन, कई लोग हुए शामिल

यूपी के जालौन में एक साथ लोकमाता जीजाबाई, देश की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले और प्रथम मुस्लिम शिक्षिका फातिमा शेख की जयंती समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए प्रबुद्ध वर्ग के लोग शामिल हुए.

etv bharat
महान वीरांगनाओं की जयंती समारोह का आयोजन

जालौन: 12 जनवरी को उरई मुख्यालय में लोकमाता जीजाबाई और देश की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के साथ प्रथम मुस्लिम शिक्षिका फातिमा शेख की जयंती समारोह का आयोजन किया गया. सावित्रीबाई फुले और लोकमाता जीजाबाई पर आधारित नाटक प्रस्तुति मुंबई से आई अभिनेत्री अनामिका सिंह ने दी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व न्यायमूर्ति इलाहाबाद हाईकोर्ट जस्टिस वीरेंद्र सिंह यादव ने शिरकत की.

महान वीरांगनाओं की जयंती समारोह का आयोजन.
कार्यक्रम में पूर्व न्यायमूर्ति इलाहाबाद हाईकोर्ट जस्टिस धीरेंद्र सिंह यादव और उत्तर प्रदेश चिकित्सा विश्वविद्यालय, सैफई ,इटावा के कुलपति प्रोफेसर डॉ. राजकुमार सहित तमाम अधिकारियों ने जीजाबाई, सावित्रीबाई और फातिमा शेख के बारे में विस्तृत जानकारी दी.
जस्टिस वीरेंद्र ने कहा कि देश के विकास में योगदान देने वाले लोगों के बारे में जनता को जानना जरूरी है. इसलिए इस तरीके का कार्यक्रम आयोजित कराने चाहिए. साथ ही संविधान के बारे में भी लोगों को जानना जरूरी है.

यह भी पढें: गाजीपुर: प्रेम प्रसंग का पता चलने पर सगी मां ने की बेटी की गोली मारकर हत्या

वहीं, सैफई मेडिकल कॉलेज के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर राजकुमार ने कहा कि जब तक सभी लोग एक नहीं होंगे और जब तक जाति और वर्ण व्यवस्था बनी रहेगी. तब तक देश का विकास असंभव है.

कार्यक्रम के आयोजक नीरज भाई पटेल ने कहा कि शिवाजी को बहुजन प्रतिपालक राजा बनाने वाली माता जीजाबाई और देश की बालिकाओं के लिए स्कूल खोलने वाली शिक्षिका सावित्रीबाई फुले और मुस्लिम फातिमा शेख की जयंती के उपलक्ष में नाट्य प्रस्तुति का मंचन किया गया. जिला विद्यालय निरीक्षक भगवती प्रसाद पटेल ने कहा कि ऐसे नाटकों से प्रेरणा लेनी चाहिए. इस दौरान हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details