उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर गरीबों को बांटे गए कंबल

By

Published : Dec 26, 2020, 2:02 AM IST

यूपी के हाथरस में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के मौके पर कंबल बांटे गए. भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गरीब निराश्रितों को कंबल बांटे.

अटल जी के जन्मदिन पर गरीबों को बांटे गए कंबल.
अटल जी के जन्मदिन पर गरीबों को बांटे गए कंबल.

हाथरस:यूपी के हाथरस में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के मौके पर पालिका अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गरीब निराश्रितों को कंबल बांटे.

गरीबों को बांटे कंबल
नगर के अटल बिहारी वाजपेयी मार्ग पर नगर पालिका के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ गरीब निराश्रित लोगों को सर्दी से बचने के लिए कंबल बांटे. वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे के नारे भी लगाए. इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी एक बहुत ही महान नेता थे. वह राजनीति के अजातशत्रु के नाम से जाने जाते थे. विपक्षी दल के लोग भी अटल बिहारी वाजपेयी के कार्य व उनके आचरण की तारीफ किए बिना नहीं रह पाते थे.

इसे भी पढ़ें-गरीबों को ठंड से बचाने के लिए आगे आईं संस्थाएं, बांटे कंबल

ABOUT THE AUTHOR

...view details