उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

हरदोई: छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएगी पुलिस

छात्राओं को छेड़छाड़ की घटनाओं से बचाने के लिये पुलिस की ओर से अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत जिले के विभिन्न स्कूलों में आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं.

By

Published : Jul 3, 2019, 10:47 AM IST

छात्राओं को सिखाया जा रहा आत्मरक्षा का गुर.

हरदोईःछात्राओं को छेड़छाड़ की घटनाओं से बचाने के लिये जिले के विभिन्न स्कूलों में आत्मरक्षा के गुर सिखाये जाएंगे. साथ ही उन्हें महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090 और डॉयल 100 की जानकारी भी दी जाएगी. जिले के बावन कस्बे के नारायण बालिका महाविद्यालय में क्षेत्रीय पुलिस ने छात्राओं को एक गोष्ठी के दौरान आत्मरक्षा के गुर सिखाए.

छात्राओं को सिखाए जा रहे आत्मरक्षा के गुर.

क्या है पूरा मामला
⦁ पुलिस की ओर से नारायण बालिका महाविद्यालय में महिला सुरक्षा अभियान को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया.
⦁ इसमें महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए.
⦁ छात्राओं को सरकार की ओर से चलाई जा रही हेल्पलाइन डॉयल 100 और 1090 के प्रति जागरूक किया गया.
⦁ पुलिस ने छात्राओं को बताया कि किसी भी घटना की जानकारी इस नम्बर पर तत्काल दी जा सकती है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details