उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

भाजपा सांसद अशोक रावत ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली से जुड़ी यादों को किया साझा

By

Published : Aug 27, 2019, 7:45 AM IST

उत्तर प्रदेश के हरदोई में मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद अशोक रावत ने संडीला डाक बंगले में लोगों की शिकायतें सुनी और अधिकारियों को निस्तारण का आदेश दिया. इस दौरान पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर उनसे जुड़ी यादों को भाजपा सांसद ने साझा किया.

अरुण जेटली भाजपा सांसद ने जताया शोक.

हरदोई:मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद अशोक रावत ने संडीला डाक बंगले में पहुंचकर आम जनता की शिकायतें सुनी तो वहीं उनका निस्तारण करने के आदेश अधिकारियों को दिया. इस मौके पर पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन को लेकर भाजपा सांसद काफी आहत दिखे. उन्होंने अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. साथ ही अरुण जेटली से जुड़े संस्मरण को ताजा किया.

अरुण जेटली भाजपा सांसद ने जताया शोक.

इसे भी पढे़ं:- पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर हुई शोक सभा

अरुण जेटली के निधन पर शोकाकुल दिखे सांसद-

  • भाजपा सांसद अशोक रावत संडीला के लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पहुंचे थे.
  • भाजपा सांसद अशोक रावत ने यहां लोगों की शिकायतें सुनी.
  • सांसद अशोक रावत ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की.
  • सांसद ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन से भाजपा ही नहीं पूरे सियासी जगत में शोक की लहर है.
  • अशोक रावत ने बताया कि सियासत में अरुण जेटली जैसे इंसान की भरपाई मुश्किल है.
  • अरुण जेटली हमेशा सहयोग की भावना रखते थे.
  • अरुण जेटली हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते थे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details