गोरखपुर:भारतीय संविधान के निर्माता भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी महानगर के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में बाबा साहेब के फोटो पर माल्यार्पण किया. इस दौरान प्रशासन के सहयोग से कार्यकर्ताओं ने 38 गरीब बस्तियों में राशन सामग्री वितरित की.
गोरखपुर: डॉ. आंबेडकर जयंती पर बीजेपी पदाधिकारियों ने गरीबों में बांटा राशन - उत्तर प्रदेश समाचार
गोरखपुर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया. प्रशासन के सहयोग से कार्यकर्ताओं ने गरीबों में राशन वितरित किया.
![गोरखपुर: डॉ. आंबेडकर जयंती पर बीजेपी पदाधिकारियों ने गरीबों में बांटा राशन gorakhpur bjp woker distibute food](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-6791466-241-6791466-1586870690657.jpg)
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्रदत्त शुक्ल, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता और पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव समेत सभी नेताओं ने अपने आवास पर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया.
माल्यार्पण के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गरीब बस्ती में राशन सामग्री का वितरण किया. अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह और महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने महुई सुघर पुर के फुलवरिया स्थित गरीब बस्ती में राशन वितरित किया. वहीं महानगर उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह ने दुर्गा बाड़ी स्थित गरीब बस्ती में खाद्य सामग्री, मास्क और गमछा वितरित किया.