उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

निकाय चुनाव में बीजेपी का फार्मूला, कार्यकर्ता और जिताऊ को तरजीह: डॉ. धर्मेंद्र - नगर निकाय चुनाव

गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक हुई जिसमें डा. धर्मेंद्र ने कहा कि निकाय चुनाव में बीजेपी का फार्मूला है, कार्यकर्ता और जिताऊ को तरजीह देना.

भाजपा पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक
भाजपा पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक

By

Published : Nov 9, 2022, 9:26 PM IST

गोरखपुर:आगामी नगर निकाय चुनाव(Municipal elections 2022) को लेकर बुधवार को गोरखपुर में बीजेपी के रानीडीहा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर, भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक हुई. जिसमें आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा करते हुए, नगर निकायों के लिए कार्यकर्ता और जिताऊ को प्रत्याशी चयन का आधार बनाने पर जोर दिया गया.

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी, एमएलसी अनूप गुप्ता ने संगठन स्तर पर वार्डों में जनसंपर्क करने पर जोर दिया. कहा कि मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही निकाय चुनाव का पहला पड़ाव पार कर लिया गया है. चुनाव लड़ने का मन बनाने वाले नेतागण का जनसंपर्क तेजी पर हैं.

ऐसे में अब संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी चुनावी मोड में भी आने की जरूरत है. प्रदेश महामंत्री ने नगर निकाय स्तर पर बनाए गए प्रभारियों को सक्रिय भूमिका में रहने का आग्रह किया. उन्होंने मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग के पदाधिकारियों को निकाय चुनाव की दृष्टि से लगाने और विचार परिवार के गणमान्य लोगों से मिलने जुलने का आह्वान किया.

बैठक का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ. इसके बाद क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व निकाय चुनाव के संयोजक विश्वजीतांशु सिंह आशु ने नगर निकाय चुनाव को लेकर अब तक की तैयारियों की जानकारी दी. इसके उपरांत सभी जिलाध्यक्षों ने जनपदवार निकाय चुनाव को लेकर तैयारी से अवगत कराया.

अपने अध्यक्षीय संबोधन में क्षेत्रीय अध्यक्ष/ एमएलसी डा धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पांच पीढ़ियों की त्याग और बलिदान की बदौलत आज माहौल भाजपा के अनुकूल है. भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त है. कहा कि 2014 से शुरू हुई भाजपा की उपलब्धियों की यात्रा 2047 तक अनवरत रखने का संकल्प पार्टी नेतृत्व ने लिया है, ताकि भारत को दुनिया का सिरमौर बनाया जा सके.

निकाय चुनाव को इसकी कड़ी बताते हुए पार्टी प्रत्याशी हेतु पैनल बनाने में पारदर्शिता पर जोर देते हुए कहा कि संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को अपना-पराया का भाव त्याग कर पहले कार्यकर्ता, दूसरा जिताऊ हो, को आधार बनाना चाहिए. उन्होंने प्रत्याशी चयन प्रक्रिया के दौरान मन बड़ा रखते हुए पार्टी के हित में निर्णय लेने का आह्वान किया.


इस बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व कुशीनगर के विधायक पीएन पाठक, महामंत्री व सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ला, उपाध्यक्ष डा सत्येंद्र सिन्हा, संजीव राय, छट्ठे लाल निगम, महामंत्री सहजानंद राय, सुनील गुप्ता, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र, सह प्रभारी पंकज जायसवाल समेत सभी क्षेत्र के पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष प्रमुख रूप से मौजूद रहे.


वहीं, क्षेत्रीय अध्यक्ष डा धर्मेंद्र सिंह ने आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर सहयोग और समन्वय के लिए संगठन के पदाधिकारियों को जिलेवार जिम्मेदारी भी सौंपी है. इसमें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व निकाय चुनाव के संयोजक विश्व जीतांशु सिंह आशु व मंत्री बजरंगी सिंह बज्जू को गोरखपुर महानगर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल व मीडिया प्रभारी डा. बच्चा पांडेय नवीन को गोरखपुर जिला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व कुशीनगर के विधायक पी एन पाठक को देवरिया, क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता व मंत्री हरिचरण कुशवाहा को कुशीनगर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय व मंत्री जनार्दन तिवारी को महराजगंज, क्षेत्रीय महामंत्री व विधायक प्रदीप शुक्ला को बस्ती, महामंत्री सहजानंद राय को संत कबीर नगर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छट्ठे लाल निगम व मंत्री मंजू सरोज को मऊ, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री विनोद राय को बलिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू को आजमगढ़, क्षेत्रीय मंत्री अखिलेश तिवारी व कार्य समिति सदस्य अखिलेश राजभर को लालगंज, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा सत्येंद्र सिन्हा व राजेश पाल चौधरी को सिद्धार्थनगर की जिम्मेदारी दी गई है. यह सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी जिले की टीम के साथ निकाय चुनाव को लेकर समन्वय और सहयोग का कार्य करेंगे.

यह भी पढ़ें:निकाय चुनाव से पहले ही गोरखपुर नगर निगम बना राजनीति का अखाड़ा, जानिये क्यों हो रहा विरोध

ABOUT THE AUTHOR

...view details