उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने जिले में बाढ़ ग्रस्त इलाके का किया हवाई सर्वेक्षण - उत्तर प्रदेश समाचार

गोंडा में जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने जिले के बाढ़ ग्रस्त इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया. उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा को भी आड़े हाथ लिया.

up-jal-shakti-minister-dr-mahendra-singh-conducts-aerial-survey-of-flood-hit-areas-in-gonda
up-jal-shakti-minister-dr-mahendra-singh-conducts-aerial-survey-of-flood-hit-areas-in-gonda

By

Published : Aug 31, 2021, 3:49 PM IST

गोण्डा: मंगलवार को जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने जिले में बाढ़ ग्रस्त इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया. इसके बाद उन्होंने गोण्डा कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. डॉ. महेंद्र सिंह ने अधिकारियों को जल्द से जल्द बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए.

संबोधित करते जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह

समीक्षा बैठक के बाद मंत्री जलशक्ति डॉ. महेंद्र सिंह दावा किया कि पूरा प्रदेश बाढ़ से सुरक्षित है. उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य कर रही है. प्रशासनिक, सिंचाई और आपदा प्रबंधन विभाग लगातार सक्रिय है और राहत बचाव कार्य कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Weapons in Uttar Pradesh: स्टेटस सिंबल बने लाइसेंसी हथियार, आत्मरक्षा नहीं जान लेने के लिए आ रहे काम

प्रदेश में लगातार बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं. इसके कारण यूपी के सात जिले बाढ़ से प्रभावित हैं. जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने जिले में बाढ़ प्रभावित तरबगंज और करनैलगंज तहसील का हवाई सर्वेक्षण किया.

ये भी पढ़ें- नशे में धुत पति ने हॉकी स्टिक से गर्भवती पत्नी को पीटा, महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत

उन्होंने कांग्रेस महसचिव प्रियंका गांधी और बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा को भी आड़े हाथ लिया. उन्होंने प्रियंका गांधी के ट्वीट को लेकर कहा कि कांग्रेस और कांग्रेस की नीतियों को पूरा देश जनता है. ट्वीटर पर चिड़िया उड़ाने से काम नहीं चलेगा. जमीन पर काम करना पड़ता है.

ये भी पढ़ें-जो तालिबानी का समर्थन करते हैं वो राष्ट्र विरोधी हैं, लेकिन हमारे पास नेतृत्व है: गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा

वहीं उन्होंने बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के राम मंदिर के चंदे को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है. पूरे देश ही नही विदेश में राम मंदिर बनाने की खुशी है. सवाल उठाने वालों को जल्द जवाब मिलेगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details