फर्रुखाबाद : जिले में सोमवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौड़ ने I.N.D.I.A पर निशाना साधते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा के चुनाव में घमंडिया गठबंधन का वही परिणाम होगा, जो एशिया कप में भारत ने श्रीलंका का किया है.
कार्यकर्ताओं पर आधारित है भाजपा: अभिनंदन समारोह में पार्टी पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंट किए. इस दौरान भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि भाजपा का संगठन विश्व का सबसे बड़ा संगठन है, जो कार्यकर्ताओं पर आधारित है. भाजपा जुझारू व परिश्रमी कार्यकर्ताओं का मूल्यांकन कर उनको बड़ी जिम्मेदारी देने का कार्य करती है. ऐसे कार्यकर्ता ही संगठन की विचारधारा को आगे ले जाना का कार्य करते हैं. भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है. प्रधानमंत्री मोदी ने संगठन में एक कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया है. आगे आने वाले समय में सभी कार्यकर्ताओं को बड़ी चुनौतियों का सामना करना है . 2024 के लोकसभा के चुनाव में घमंडियां गठबंधन (I.N.D.A) का वही परिणाम होगा, जो एशिया कप में भारत ने श्रीलंका का किया है.