ETV Bharat Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

इटावा : सरकारी संरक्षण मिलने से इस खेल में भी चमक सकता है भारत का नाम - itawah news

नैनीताल में हुई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले इटावा के पांच खिलाड़ी अब रूस में होने जा रही तीरंदाजी विश्वकप की तैयारी में जुटे हैं. इनका कहना है कि अगर इस खेल को भी सरकारी संरक्षण मिल जाए तो इसमें भी देश का परचम दुनिया भर में लहराया जा सकता है.

रूस में होने वाले वर्ल्डकप की कर रहे तैयारी.
author img

By

Published : May 27, 2019, 6:49 PM IST

Updated : Sep 4, 2020, 12:24 PM IST

इटावा : तीरंदाजी के खेल में जिले के खिलाड़ी यूपी का नाम रोशन कर रहे हैं. हाल ही में हुई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले की एक महिला समेत 5 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीत कर राष्ट्रीय स्तर पर सूबे का नाम रोशन किया है. अब यह खिलाड़ी रूस में होने जा रही तीरंदाजी विश्वकप प्रतियोगिता में भारत का परचम फहराने की तैयारी में जुटे हैं.

रूस में होने वाले वर्ल्डकप की कर रहे तैयारी.

विश्वकप की तैयारी में दिन रात जुटे हैं खिलाड़ी

  • इस खेल में खिलाड़ियों को तराशने का काम इटावा शूटिंग एकेडमी कर रही है.
  • इन खिलाड़ियों ने देश के खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौर तिरंदाजी के खेल को भी सरकारी संरक्षण देने की मांग की है.
  • भारत के खिलाड़ी ओलम्पिक में इस खेल में देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमका सकते हैं.
  • इटावा की रहने वाली अंशिका के साथ चार अन्य पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने हाल ही में नैनीताल में हुई तीरंदाजी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है.
  • ओलंपिक खेलों में तीरंदाजी के खेल का विशेष स्थान है, इसके बावजूद भी भारत सरकार ने अबतक इसमें अपना कोई सहयोग देना मुनासिब नहीं समझा है.
  • नेशनल स्तर के ये सभी गोल्डमेडलिस्ट खिलाड़ी इटावा शूटिंग एकेडमी के सहयोग से विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं.
  • अंतर्राष्ट्रीय तीरन्दाज चन्द्र मोहन तिवारी इसमें इन खिलाड़ियों की मदद कर रहे हैं.

देश के खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौर खुद एक अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज रहे हैं. अब उन्हें अन्य खेलों की तरह इस खेल को भी सरकारी संरक्षण देना चहिए.
- चन्द्र मोहन तिवारी, कोच

तीरंदाजी के खेल की तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है. इस खेल को भी सरकार अन्य खेलों की तरह बढ़ावा दे. जिला स्तर पर सरकार की शूटिंग एकेडमी खोली जानी चाहिए. साथ ही राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने जाने वाले खिलाड़ियों के आने-जाने व रहने का खर्च सरकार को उठाना चाहिये.
- रितिक तिवारी, तीरंदाजी खिलाड़ी

Last Updated : Sep 4, 2020, 12:24 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details