उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

By

Published : Mar 14, 2021, 9:58 AM IST

ETV Bharat / state

भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा स्वयं ट्रैक्टर पर सवार होकर महिला विधायक से ट्रैक्टर खिंचवाया था. इसका विरोध करते हुए देवरिया में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की.

भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन
भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

देवरिया: हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का महिला विधायक से ट्रैक्टर खिंचवाने की घटना पर भाजपा महिला मोर्चा ने शुक्रवार को विरोध जताया. इस प्रकार की घटना को शर्मनाक बताते हुए भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने भूपेन्द्र हुड्डा माफी मांगों, नारी के सम्मान में नारी मैदान में, कांग्रेस पार्टी शर्म करो, राहुल-प्रियंका शर्म करो जैसी नारेबाजी की.

भाजपा का विरोध
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री का यह कार्य निंदनीय है. जो वीडियो सामने आया है, उसमें हरियाणा की महिला विधायकों से ट्रैक्टर खींचवाया जा रहा है और हड्डा बैठे हुए हैं. इससे यह साबित हो गया कि कांग्रेस पार्टी में महिलाओं का सम्मान नहीं होता है. विपक्षी दल ने ऐसा करके महिलाओं के साथ बंधुआ मजदूर जैसा व्यवहार किया है. कहा कि उन्हें प्रदर्शन करना था, यह मैं समझ सकती हूं. मैं यह भी समझ सकती हूं कि वह एक राजनीतिक संदेश देना चाहते थे, लेकिन क्या यह किसी महिला के सम्मान के एवज में किया जा सकता है. यह आश्चर्यजनक है कि वहां मौजूद कांग्रेस के किसी भी पुरुष सदस्य ने हस्तक्षेप नहीं किया.

महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री रितावली पांडेय ने कहा कि इस मामले में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की चुप्पी दर्शाती है कि उनकी पार्टी में महिलाओं को ऐसा काम दिया जाता है, जिन्हें पुरुष सदस्य भी करने को तैयार नहीं होते. एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने का आह्वान करते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ हुड्डा उनका स्तर गिराते हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details