उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

चित्रकूट में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जाटव, कोल और पिछड़ा समाज से किया पक्के मकान का वादा

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा मोर्चा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से वोट देने की अपील की.

By

Published : Oct 12, 2019, 10:25 PM IST

चित्रकूट पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह.

चित्रकूट: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जिले के मानिकपुर पहुंचे. प्रदेश अध्यक्ष ने वहां पर उपचुनाव के प्रत्याशी आनंद शुक्ला के पक्ष में भाजपा मोर्चा को संबोधित किया. उन्होंने 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आनंद शुक्ला के पक्ष में मतदान करें. स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का बखान करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जाटव समाज हो चाहे कोल समाज जब तक इनका पक्का मकान और घरों में गैस नहीं पहुंचेगी तब तक नरेंद्र मोदी का जीवन यूं ही चलता रहेगा.

चित्रकूट पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह.

स्वतंत्र देव सिंह ने की वोट देने की अपील

  • चित्रकूट के मानिकपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह दो दिवसीय दौरे पर पकोवा देवी संस्कृत महाविद्यालय पहुंचे.
  • चित्रकूट पहुंचकर स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा प्रत्याशी आनंद शुक्ला के पक्ष में वोट देने की लोगों से अपील की.
  • भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लोगों से कहा कि लक्ष्मी सिर्फ कमल के फूल में ही आती है, वह न तो साइकिल से आती है और न ही हाथी से. इसलिए कमल के फूल को हमेशा याद रखें.
  • संबोधन में उन्होंने कहा कि मोदी जी ने लोगों को शौचालय, गैस, मकान, आयुष्मान कार्ड दिया है. इसलिए आप लोग वोट भी मोदी जी को ही दीजिए.
  • स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया.
  • भाजपा अध्यक्ष ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जहां वंशवाद है, वहां जातिवाद है और जहां जातिवाद है, वहां भ्रष्टाचार है. इसलिए भ्रष्टाचार के कारण लालू, मुलायम, मायावती जैसे लोग खत्म हो चुके हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details