उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

बुलंदशहरः प्रियंका के समर्थन में कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का किया विरोध

By

Published : Jul 21, 2019, 7:41 PM IST

Updated : Sep 17, 2020, 4:28 PM IST

यूपी के बुलंदशहर में कांग्रेसियों ने योगी सरकार का जमकर विरोध किया. कांग्रेसियों का आरोप है कि प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोनभद्र जाते हुए असंवैधानिक तरीके से हिरासत में लेकर हिटलरशाही और तानाशाही का सबूत दिया है.

लगातार जारी है कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन.

बुलंदशहरः जिले के कांग्रेसियों ने शहर के बीचों बीच स्थित मलका पार्क में अपना विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि असंवैधानिक तरीके से पार्टी महासचिव को हिरासत में लिया गया.

कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के विरोध में किया प्रदर्शन.

क्या है मामलाः

  • प्रियंका गांधी वाड्रा को मिर्जापुर में रोके जाने का मामला प्रदेश भर में गरमा गया.
  • शहर स्थित मलका पार्क में कांग्रेसियों ने प्रदेश और केंद्र सरकार के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया.
  • कांग्रेसियों का आरोप है कि प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश सरकार ने असंवैधानिक तरीके से हिरासत में लिया गया.
  • सरकार पूरी तरीके से संवैधानिक एवं मौलिक अधिकारों के हनन पर उतर आई है.
  • लोकतंत्र और प्रजातंत्र में ऐसी तानाशाही और हिटलरशाही बिल्कुल भी उचित नहीं है.
  • कांग्रेसियों ने राज्यपाल को प्रेषित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा.
Last Updated : Sep 17, 2020, 4:28 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details