उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

प्रदेश में दंगा करवाना चाहते हैं अखिलेश यादव: स्वतंत्रदेव सिंह

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह बुधवार को बिजनौर जिले की धामपुर विधानसभा पहुंचे. यहां पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए सपा पर बड़ा हमला बोला.

By

Published : Feb 9, 2022, 5:51 PM IST

etv bharat
bjp state president swatantradev singh प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह धामपुर विधानसभा सीट Dhampur Assembly Constituency शिवम बैंकट हॉल Shivam Banquet Hall रामभक्तों पर गोलियां UP Assembly Election 2022 Uttar Pradesh Assembly Election 2022 Akhilesh Yadav vs Yogi Adityanath up chunav 2022 UP Election 2022 up election news in hindi up election 2022 district wise UP Election 2022 Public Opinion यूपी चुनाव न्यूज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव यूपी विधानसभा चुनाव 2022

बिजनौर:भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह बुधवार को बिजनौर जिले की धामपुर विधानसभा पहुंचे. यहां पर उनका भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया. स्वतंत्र देव सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह धामपुर के शिवम बैंकट हॉल में बीजेपी प्रत्याशी अशोक राणा के समर्थन में प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने सपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि सपा ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं और हमारे देश में चाय बेचने वाले ने राम मंदिर बनवाया है. उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव प्रदेश में दंगा करवाना चाहते हैं. हिंदू-मुसलमान मिलकर उनको जवाब देगा.

स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

इसे भी पढ़ेंःपूर्व की सरकारों में तारों में नहीं, बिजली बिलों में आता था करंट : स्वतंत्रदेव सिंह

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर न बने, इसके लिए कोर्ट में हलफनामा तक लगा डाला था. हमारी सरकार में किसानों को सम्मान निधि दी गयी है. केंद्र से 6,000 हजार रुपये किसानों के खाते में जाते हैं. उनको कोई खा नहीं सकता है. कार्यक्रम के बाद पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दलित के घर खाने के लिये पहुंचे.


ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ABOUT THE AUTHOR

...view details