उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

बरेली: धूमधाम से मनाई गई चित्रगुप्त महाराज की जयंती, निकाली गई शोभायात्रा

By

Published : Oct 20, 2019, 10:59 PM IST

उत्तर प्रदेश के बरेली में भगवान चित्रगुप्त की 12वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई. इस मौके पर शहरभर में शोभा यात्रा निकाली गई.

धूमधाम से मनाई गई चित्रगुप्त महाराज की जयंती.

बरेली:पुराणों में कहा जाता है कि हर इंसान के भाग्य का लेखा-जोखा भगवान चित्रगुप्त जी महाराज रखते हैं और कर्मों के हिसाब से उसे वैसा ही फल मिलता है. रविवार को चित्रगुप्त महाराज की 12वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई और पूरे शहर में भगवान चित्रगुप्त की शोभा यात्रा निकाली गई. इस शोभायात्रा में सभी देवी देवताओं की मन मोहक झाकियां निकाली गई.

धूमधाम से मनाई गई चित्रगुप्त महाराज की जयंती.

भगवानचित्रगुप्त से देश की खुशहाली की कामना

  • रविवार को श्री चित्रगुप्त महाराज जयंती के मौके पर पूरे शहरभर में शोभायात्रा निकाली गई.
  • हर साल की की तरह इस साल भी भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की शोभायात्रा निकाली गई.
  • इस शोभायात्रा में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और चित्रगुप्त महाराज के मंदिर में पूजा-अर्चना की.
  • साथ ही देश की खुशहाली की कामना की.

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की शोभायात्रा निकाली जा रही है. जो पूरे शहर में घूमने के बाद चित्रगुप्त मंदिर गुड्डदबाग में जाकर समाप्त होती है. यह शोभायात्रा 12वीं बार निकाली गई है. श्री चित्रगुप्त जी महाराज को न्यायाधिपति भी कहा जाता है.
-अखिलेश सक्सेना, सह संयोजक, कायस्थ चेतना मंच


इसे भी पढ़ें:आगरा में निकाली गई मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की बारात

ABOUT THE AUTHOR

...view details