उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

बरेली: हज यात्रियों को विदा करने आये हिन्दू, माला पहनाकर की मंगलकामना

By

Published : Jul 26, 2019, 8:11 PM IST

उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को हज यात्रियों का सबसे बड़ा जत्था बरेली जंक्शन से रवाना हुआ. इस मौके पर काफी संख्या में लोग हज यात्रियों को विदा करने के लिए पहुंचे.

हज यात्रियों का जत्था रवाना

बरेलीः जिले में बरेली जंक्शन पर भाईचारे का नजारा देखने को मिला. अब तक का सबसे बड़ा हज यात्रियों का जत्था बरेली जंक्शन से रवाना हुआ. इस मौके पर बरेली हज कमेटी के संस्थापक पम्मी खां वारसी भी मौजूद रहे. सभी हज यात्रियों पर फूल बरसाये गए.

हज यात्रियों का जत्था रवाना.

हज यात्रियों का जत्था रवाना-

  • बरेली जंक्शन से शुक्रवार को लगभग पांच सौ से अधिक हज यात्री रवाना हुए.
  • इस मौके पर काफी संख्या में लोगों ने हज यात्रियों को रवाना करने पहुंचे.
  • बरेली हज कमेटी के संस्थापक भी इस मौके पर मौजूद रहे.
  • साथ ही पूर्व सपा विधायक अताउर्ररहमान ने हज यात्रियों को टिप्स दिए.
  • हज यात्रियों को विदा करने आये सरदार हरजीत सिंह, मोंटी शुक्ल, शिव कुमार जायसवाल ने सभी को बधाई दी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details