उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

बाराबंकी: बाढ़ पीड़ितों से मिले सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, जाना उनका दुख-दर्द

By

Published : Jul 28, 2019, 3:29 AM IST

उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह शनिवार को बाराबंकी पहुंचे. यहां उन्होंने बाढ़ पीड़ित गांवों का दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना.

बाढ़ पीड़ितों से मिले सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह

बाराबंकी:सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने बाराबंकी जिले के सिरौलीगौसपुर तहसील के बाढ़ पीड़ित गांवों का दौरा किया. साथ ही बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना. सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह जैसे ही गांव पहुंचे लोग नारेबाजी करने लगे.

बाढ़ पीड़ितों से मिले सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह.
  • बाराबंकी में घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से बाढ़ के हालात बन गए हैं.
  • सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिले.
  • लोगों ने मांग की कि कहीं पर जमीन दी जाए, जिससे वो लोग मकान बनाकर रह सके.
  • मंत्री ने एसडीएम सिरौलीगौसपुर अशोक कुमार को कहीं पर जमीन देखने का निर्देश दिया.

प्राकृतिक नदियां हैं.इनसे कुछ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए. हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इन बाढ़ पीड़ितों के लिए चिंतित हैं. योजनाएं बन रही हैं. बाढ़ पीड़ितों की जो भी समस्याएं हैं,वह हल की जाएंगी. कटान न हो इसके लिए सिंचाई विभाग लगातार कार्य कर रहा है.
-धर्मपाल सिंह, सिंचाई मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार


ABOUT THE AUTHOR

...view details