उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

'भारत बचाओ' रैली के लिए कांग्रेसियों ने कसी कमर, BJP की जनविरोधी नीतियों से आमजन को कराएंगे रूबरू

कांग्रेस हाईकमान के आह्वान पर आगामी 14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'भारत बचाओ' रैली का आयोजन होने जा रहा है. इस रैली का उद्देश्य भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आमजन को रूबरू कराना है.

By

Published : Dec 7, 2019, 11:50 AM IST

etv bharat
रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली.

बाराबंकी:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आगामी 14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'भारत बचाओ' रैली का आयोजन होने जा रहा है. इस रैली का उद्देश्य भाजपा की जनविरोधी नीतियों के बारे में जनता को बताना है. रैली को कामयाब बनाने के लिए बाराबंकी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है. इसके लिए पदाधिकारी गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं को दिल्ली चलने के लिए तैयार कर रहे है. जिले की सभी 6 विधानसभाओं के कांग्रेस कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे.

रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली.

प्रियंका गांधी करेंगी उत्तर प्रदेश का नेतृत्व

  • आगामी 14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'भारत बचाओ' रैली का आयोजन होने जा रहा है.
  • रैली का आयोजन सोनिया गांधी और राहुल गांधी के आह्वान पर हो रहा है.
  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रैली में उत्तर प्रदेश का नेतृत्व करेंगी.
  • रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरु दी हैं.
  • कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से रैली में शामिल होने की अपील कर रहे हैं.

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. मोहसिन ने कहा कि रैली के लिए हम लोग तैयारियां कर रहे हैं. हर विधानसभा से लोगों को दिल्ली चलने के लिए तैयार किया जा रहा है. तनुज पुनिया का कहना है कि देश में आपातकाल जैसी स्थिति हो गई है. इसलिए कांग्रेस नेतृत्व 'भारत बचाओ'रैली का आयोजन करने जा रही है.रैली के जरिए कांग्रेस हाईकमान में शामिल लोग कार्यकर्ताओं को कुछ खास टिप्स देंगे. कार्यकर्ता रैली से लौटकर गांव-गांव में जाकर भाजपा की पोल खोलेंगे.

यह भी पढ़ें- 2 दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी

ABOUT THE AUTHOR

...view details