उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

बाराबंकी पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उत्साहित दिखे कार्यकर्ता - स्वतंत्र देव सिंह का जोरदार स्वागत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का पार्टी कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया. लेकिन कार्यकर्ताओं के अनुशासन खो देने की वजह से प्रदेश अध्यक्ष वहां से जल्दी चले गए.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

By

Published : Jul 31, 2019, 2:06 PM IST

बाराबंकीःभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ से अयोध्या जाते समय बाराबंकी में रुके. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. स्वागत करने की होड़ में कार्यकर्ता अनुशासन खो बैठे और जमकर धक्का-मुक्की करने लगे. प्रदेश अध्यक्ष रुकना चाह रहे थे लेकिन कार्यकर्ताओं के इस रूप को देखकर जल्दी चले गए.

जानकारी देते जिला महामंत्री संतोष सिंह.


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत-

  • भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ से अयोध्या जा रहे थे.
  • बाराबंकी हाईवे पर स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक लिया.
  • कार्यकर्ताओं की भीड़ देख स्वतंत्र देव सिंह गाड़ी से नीचे उतरे.
  • कार्यकर्ताओं में सेल्फी और प्रदेश अध्यक्ष को माला पहनाने की होड़ लग गई.
  • कार्यकर्ताओं की इन हरकतों को देख प्रदेश अध्यक्ष वहां से चले गए.

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अयोध्या जा रहे थे. बाराबंकी भाजपा कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान में पूरे तरीके से जुट जाने को कहा.
-संतोष सिंह, जिला महामंत्री

ABOUT THE AUTHOR

...view details