उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

महिला आत्मसुरक्षा शिविर का हुआ आयोजन, ये दिया गया प्रशिक्षण

By

Published : Feb 18, 2021, 4:17 PM IST

बलिया जिले के रतसड इंटर कॉलेज में महिला आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का आयोजन पुलिस अधीक्षक विपिन ताड़ा की ओर से किया गया. इस शिविर में महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखाए गए.

महिला आत्म सुरक्षा शिविर
महिला आत्म सुरक्षा शिविर

बलिया: जिले के पुलिस अधीक्षक विपिन ताड़ा की ओर से पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं रतसड इंटर कॉलेज के प्रबंधक स्व. अखण्डनन्द की 6वीं पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय महिला आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया. इसमें महिलाओं को आत्मसुरक्षा से संबंधित कई जानकारी दी गई.

बालिकाओं को सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर
पुलिस अधीक्षक विपिन ताड़ा ने कहा कि आज रतसड इंटर कॉलेज में महिलाओं की आत्मरक्षा कैंप का उद्घाटन किया गया है. यहां उपस्थित लोगों को बताया गया कि आज के समय में महिलाओं को आत्मनिर्भर होने की सख्त आवश्यकता है. इस शिविर में महिलाओं को आत्मरक्षा के साथ साथ नि:शुल्क कराटे सिखाए गए. इस दौरान कुछ बालिकाओं के कार्य कौशल को भी प्रदर्शित किया गया. विशेषज्ञों की ओर से वहां उपस्थित छात्राओं को मुक्केबाजी एवं आत्मरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई.

ABOUT THE AUTHOR

...view details